Tamil Nadu: विरुधुनगर में बड़ा हादसा, पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की गई जान, कई घायल
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फैक्ट्री से अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। यह हादसा विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारियों की मौत हुई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके के बाद ध्वस्त हो गए।
सूचना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ।
अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारी ने बताया कि विरुधुनगर में फैक्ट्री से अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान जारी है।
ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों के लिए आतिशी सरकार का नया फरमान, पूरे साल पटाखा फोड़ने पर रहेगा बैन
इस मामले में अब विरुधुनगर के जिला कलेक्टर वीपी जयसीलन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 6 लोगों की मौत हो गई है और हमने बहुत विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मालिक और फोरमैन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उन दोनों की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications