दिल्लीवालों के लिए आतिशी सरकार का नया फरमान, पूरे साल पटाखा फोड़ने पर रहेगा बैन
Firecrackers Ban In Delhi: आतिशी सरकार ने पटाखों को बैन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दिल्लीवासी अगले साल 2025 में पूरे साल पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे। दिल्ली सरकार ने 2025 में पूरे साल दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आम आदमी पार्टी की आतिशी सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को प्रदूषण के मामले पर सुनवाई के दौरान इस बात की सूचना दी। दिल्ली सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में पूरे साल पटाखों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर पूरे साल बैन रहेगा।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को देखते हुए एक जनवरी 2025 तक के लिए पटाखे बैन किए थे। वहीं अब इसे अगले पूरे साल के लिए बैन कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश एएस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बैंच को सूचित किया गया कि वायु गुणवत्ता बिगड़ने के कारण दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) का चौथा चरण फिर से लागू कर दिया गया है। बैंच ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और ऑनलाइन माध्यम से उनकी आपूर्ति पर पूरे साल के लिए तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा विचार है कि यह प्रतिबंध तभी प्रभावी होगा, जब एनसीआर क्षेत्र में शामिल अन्य राज्य भी इसी तरह के उपाय लागू करेंगे। राजस्थान ने भी राज्य के उस हिस्से में इसी तरह का प्रतिबंध लगाया है, जो एनसीआर के दायरे में आता है।
बता दें कि दिवाली के दौरान दिल्ली में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर पर गंभीर चिंता जाहिर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पटाखों पर बैन से संबंधित उसके निर्देशों का ना के बराबर पालन हुआ है। कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications