तमिलनाडु: MDMK महासचिव वाइको मदुरई के अस्पताल में भर्ती, देशद्रोह के मामले में हैं दोषी
नई दिल्ली। मरलमाची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एमडीएमके) पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद वाइको को मदुरई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बीते माह ही वाइको को देशद्रोह के मामले में दोषी ठहराया गया है। इस मामले में वाइको को चेन्नई की एक विशेष अदालत ने एक साल की जेल और 10,000 रुपये की सजा सुनाई। हालांकि वाइको की अपील पर कोर्ट ने तुरंत सजा पर रोक लगा दी।

आपको बता दें कि वाइको पर चेन्नई में एक पुस्तक लॉन्च के दौरान देश विरोधी भाषण देने का आरोप है। वाइको ने श्रीलंकाई गृह युद्ध पर भाषण देते हुए आतंकी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) का समर्थन किया था। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications