घूस लेने के आरोप में बेटे के बचाव में उतरे तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के पिता
नई दिल्ली। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भाष्कर के पिता आर चिन्नाथंबी ने बयान जारी करके घूस लेने के मामले में अपने बेटे का बचाव किया है। भाष्कर ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी में जिस तरह से यह खबर सामने आई है कि मेरे बेटे ने नौकरी के बदले घूस लेने की बात को आयकर विभाग के अधिकारियों के सामने स्वीकार किया है, वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने आयकर विभाग के सामने नौकरी के बदले घूस की बात को स्वीकार नहीं किया है, इस तरह की मीडिया रिपोर्ट गलत हैं।













Click it and Unblock the Notifications