Tamil Nadu: फ्री में बांटी जा रही थी साड़ियां और वेष्टि, मची भगदड़, चार महिलाओं की हुई मौत
Tamil Nadu: फ्री में बांटी जा रही थी साड़ियां और वेष्टि, मची भगदड़, चार महिलाओं की हुई मौत

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर के वनीयंबादी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वनीयंबादी में थाईपुसम के अवसर पर एक शख्स महिलाओं में फ्री में वेष्टि (पुरुषों की सफेद धोती) और साड़ियों के लिए टोकन दे रहा था। जिसे पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष् एकत्र हुए। पहले टोकन पाने की होड़ में उनके बीच भगदड़ मच गई और एक दूसरे को लोग रौंदने लगे। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। ये जानकारी थिरुपथुर पुलिस अधिकारी ने दी।
पुलिस के अनुसार चार महिलाओं की इस भगदड़ में मौत हो गई और कई महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के थाईपुसम त्योहार के मौके पर एक शख्स साड़ी और वेष्टि बांटने के लिए टोकन बांट रहा था, जिसे लेने के लिए भारी संख्या मे महिलाएं जुटी थी।
ये घटना तमिलनाडु के तिरुपत्तूर की है जहां वानियामबाडी में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। मुफ्त साड़ियां और वेश्टि (सफेद धोती) के टोकन जब बंट रहे थे टोकन लेने की जल्दबाजी में अचानक महिलाओं की बीच भगदड़ मच गई। महिलाएं एक-दूसरे को रौंदते हुए धर-उधर भागने लगी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जख्मी हुई और फ्री साड़ी पाने के चक्कर में आई चार महिलाएं इतनी बुरी तरह जख्मी हुई कि उनहोंने अपनी जान गवां दी।
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले टोकन पाने के चक्कर में महिलाएं एक दूसरे को धक्का देती हुई नजर आई जिसमें भगदड़ मच गई और हर ओर से चंद मिनटों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।। मामले की सूचना तुरंत थिरुपथुर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि साड़ी के लिए बांटे जा रहे टोकन के लिए भगदड़ मची जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई और हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुनिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications