तमिलनाडु के वित्त मंत्री बोले- जब केंद्र तेल के दाम बढ़ाते वक्त हमसे नहीं पूछता, तो घटाने के लिए क्यों कह रहे

नई दिल्ली, 22 मई: मार्च से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही थीं। जिसको लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर था। इस पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक्साइज ड्यूटी कम कर दी। जिस वजह से पेट्रोल 9.49 रुपये और डीजल 7.49 रुपये तक सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से भी टैक्स में छूट देने की अपील की है, जिस पर अब तमिलनाडु के वित्त मंत्री पी थियागा राजन ने सवाल उठाए हैं।

Fuel Price

ट्विटर पर पी. थियागा ने लिखा कि केंद्र सरकार ने सूचित नहीं किया, 2014 से पेट्रोल का 23 रुपये/लीटर (+250%) और डीजल का 29 रुपये/लीटर (+ 900%) दाम बढ़ाया, लेकिन किसी राज्य से इसके लिए नहीं पूछा। अब वो अपनी वृद्धि का 50 प्रतिशत कम करने के बाद राज्यों को टैक्स कटौती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। क्या ये संघवाद है? तमिलनाडु के वित्त मंत्री के इस ट्वीट का कई नेता समर्थन कर रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कही थी ये बात
शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर लिखा कि मैं सभी राज्य सरकारों, खासकर उन राज्यों से, जहां अंतिम दौर (नवंबर 2021) के दौरान कटौती नहीं की गई थी, से अपील करती हूं कि वो आम आदमी को राहत दें। इसके अलावा केंद्र ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का फैसला किया है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
ईंधन की कीमतों में कटौती के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे लिए लोग पहले हैं। आज का फैसला खासतौर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करेंगे और 'जीवन की सुगमता' को आगे बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+