Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tamil Nadu Election: चुनावी राजनीति में विजय की एंट्री से बीजेपी और DMK में से किसे होगा ज्यादा नुकसान?

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के समीकरण रोज बदल रहे हैं। चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में समझौतों और गठबंधन का दौर चल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले दो हफ्तों के भीतर TVK तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। विजय की सक्रियता से राज्य की पारंपरिक द्विध्रुवीय राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है।

इस बीच सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने चुनाव से पहले अपने गठबंधन को और मजबूत किया है। DMK और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। समझौते के अनुसार कांग्रेस राज्य में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसे राज्यसभा की एक सीट भी दी जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में DMK ने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 133 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने गठबंधन में 25 सीटों पर चुनाव लड़कर 18 सीटें जीती थीं। इस बार सीटों की संख्या बढ़ाकर DMK सहयोगियों को साथ लेकर चलने का संदेश दे रही है।

Tamil Nadu Election vijay

Tamil Nadu Election: इंडिया अलायंस से जुड़े DMDK

- इसी दौरान देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) ने भी DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस में शामिल होने का फैसला किया है। DMDK का यह कदम विपक्षी दलों के लिए झटका माना जा रहा है।

- माना जाता है कि कुछ क्षेत्रों में इस पार्टी का सीमित लेकिन प्रभावी जनाधार है, जो चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

- दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल AIADMK इन दिनों आंतरिक मतभेदों से जूझ रहा है। पार्टी के महासचिव और कुछ नेताओं के पलानीस्वामी के नेतृत्व को लेकर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं।

- पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के DMK के साथ जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला ने भी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

सुपरस्टार Vijay की एंट्री से बदलेंगे समीकरण?

इसी राजनीतिक माहौल में अभिनेता विजय की पार्टी TVK पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। हालांकि संगठनात्मक रूप से पार्टी अभी शुरुआती दौर में है। विजय की लोकप्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और उनकी सभाओं में लाखों की भीड़ उमड़ती है। अब सवाल है कि विजय की पार्टी अगर मजबूत हुई, तो डीएमके और एनडीए गठबंधन में ले किसे ज्यादा नुकसान होगा?

Tamil Nadu चुनाव में होगी विजय की परीक्षा

फिल्मों की लोकप्रियता असल चुनावी राजनीति में साकार होती है या नहीं, यह नतीजों के बाद ही पता चलेगा। प्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरे एमजीआर, करुणानिधि से लेकर जयललिता तक फिल्मों से ही राजनीति में आए।

- विजय के प्रभाव की बात करें, तो खास तौर पर युवा मतदाताओं, शहरी वर्ग और पहली बार वोट देने वालों के बीच उनका प्रभाव माना जा रहा है। लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन मौजूदा हालातों में यह मुकाबला त्रिकोणीय बनता दिखाई दे रहा है।

- ऐसे में आने वाले चुनाव में विजय की पार्टी वोटों के समीकरण को किस हद तक बदल पाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

- शहरी क्षेत्रों में बीजेपी अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विजय इन इलाकों में एनडीए की उम्मीदों को झटका दे सकते हैं। हालांकि, फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता से लग रहा है कि कुछ हिस्सों में डीएमके के लिए चुनौती बन सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+