Tamil Nadu चुनाव परिणाम से पहले ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ हावी, क्यों सबसे ज्यादा भयभीत हैं TVK चीफ विजय?
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसके बाद चुनाव आयोग चुनाव परिणाम घोषित करेगा। तमिलनाड़ु में चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने एक संभावित त्रिशंकु विधानसभा की आशंकाओं के बीच विशेष रणनीति तैयार कर ली है। इसका उद्देश्य अपने संभावित विजयी उम्मीदवारों में टूट-फूट होने से रोकना है।
टीवीके के सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रमुख विजय ने निर्देश दिए हैं कि 4 मई को परिणाम घोषित होते ही सभी सफल उम्मीदवार तुरंत पैनयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचें।

TVK प्रमुख ने विजय ने रिसॉर्ट बुक किया
TVK मुखिया विजय ने विधायकों की संभावित खरीद-फरोख्त रोकने के लिए, महाबलीपुरम के नजदीक पूनजेरी में एक निजी रिसॉर्ट भी बुक किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यह योजना एग्जिट पोल के अनुमान जारी होने के बाद विजय की पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में अंतिम रूप दी गई। याद रहे पूनजेरी का यही रिसॉर्ट, जिसे पार्टी ने आरक्षित किया है, पहले भी राज्य स्तरीय बैठकों की मेजबानी कर चुका है और इसमें 100 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
क्या कहता है एग्जिट पोल?
हालांकि, अधिकांश एग्जिट पोल सत्तारूढ़ डीएमके की जीत की भविष्यवाणी की है लेकिन एक्सिस माय इंडिया ने टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। ये ही वजह है कि टीवीके प्रमुख परिणाम से पहले अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए रिजॉर्ट में नजरबंद करने का फैसला किया है।
तमिलनाडु चुनाव परिणाम से पहले TVK हुई सतर्क
इपार्टी ने अपने कानूनी प्रकोष्ठ को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, महासचिव (चुनाव प्रबंधन) आधारव अर्जुना को मतगणना के दिन कानून-व्यवस्था और अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपने का कार्य सौंपा गया है।
DMK ने जीत का किया दावा
दूसरी ओर, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने अपनी जीत पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है। पार्टी प्रवक्ता सलेम धरनीधरन ने दावा किया कि डीएमके इन चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, "यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि भविष्य में मजबूत विपक्ष तय करने का भी है।" धरनीधरन ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को एग्जिट पोल में 40-55% समर्थन मिलने का जिक्र करते हुए विजय पर कटाक्ष किया और कहा कि उनके लिए राजनीति "महज एक शौक भर है।"












Click it and Unblock the Notifications