Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज, स्टालिन करेंगे वापसी? नतीजे 4 मई को

Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting : तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान आज यानी कि 23 अप्रैल 2026 को है। चुनाव आयोग ने राज्यभर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे।

मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू होकर और शाम 6:00 बजे तक होगा। गौरतलब है कि राज्य में 5.73 करोड़ मतदाताओं में से 2.93 करोड़ महिला मतदाता हैं। आज 75000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर 4023 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

Tamil Nadu Assembly Election 2026 Voting
  • कुल सीटें: 234
  • कुल मतदाता: लगभग 5.67 करोड़
  • मतदान केंद्र: 75,032
  • नतीजे: 4 मई 2026

Tamil Nadu Assembly Election 2026 : मुख्य मुकाबला किसके बीच?

  • DMK गठबंधन (नेतृत्व: एम.के. स्टालिन)
  • AIADMK-एनडीए गठबंधन (नेतृत्व: एडप्पडी के. पलानीस्वामी)

प्रशासन का लक्ष्य पूरे राज्य में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान कराने के लिए कुल 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। इन सुरक्षाकर्मियों में पुलिस, अर्धसैनिक बल, अग्निशमन, जेल, वन विभाग और होमगार्ड के जवान शामिल हैं । 75,032 मतदान केंद्रों में से 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहाँ विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदान के दौरान, 514 वाहनों में विशेष सुरक्षा बल पूरे राज्य में गश्त करेंगे।

Tamil Nadu Assembly Election: क्या था पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम?

2021 के चुनावों में, DMK-गठबंधन (SPA) ने राज्य में 159 सीटें जीतीं थीं, जिसमें अकेले DMK ने 133 सीटें जीतीं थीं। AIADMK को 66 सीटें मिली थीं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की DMK ने फिर से कांग्रेस और छोटे सहयोगियों से गठबंधन किया है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के नेतृत्व वाले 'सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस' और विपक्षी AIADMK (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के बीच माना जा रहा है।
हालांकि, इस बार मुकाबले में TVK भी शामिल है।

  • DMK गठबंधन: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश।
  • AIADMK गठबंधन: एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में वापसी की उम्मीद।
  • TVK (तमिलगा वेट्टरी कड़गम): सुपरस्टार विजय की नई पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में है, जो युवाओं के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
  • NTK और अन्य: सीमन की 'नाम तमिलर कछी' और भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भी कई सीटों पर कड़ा प्रभाव डाल रहा है।

Tamil Nadu ElectioNS 2026: मतदाताओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना सख्त वर्जित है। मतदाताओं को अपना वोटर आईडी कार्ड (EPIC) साथ लाना अनिवार्य है। यदि आपके पास वोटर आईडी नहीं है, तो आप निम्नलिखित में से कोई भी एक वैकल्पिक पहचान पत्र दिखा सकते हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक/डाकघर की पासबुक (फोटो सहित)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+