Tamil Nadu Election 2026: 'मोदी जी आपका इंजन फेल है' उधयनिधि स्टालिन का तंजावुर से BJP पर सीधा हमला
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 का शंखनाद हो चुका है और जुबानी जंग अब 'तीखी' हो गई है जिसकी तपिश अब साफ महसूस की जा रही है। DMK के 'पोस्टर बॉय' और राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बीजेपी और एआईएडीएमके (AIADMK) गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें 'पंचर टायरों की फौज' करार दिया है।
तंजावुर में आयोजित द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के यूथ विंग पदाधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री उधयनिधि स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी गठबंधन पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया है।

उधयनिधि ने दावा किया कि उत्तर भारत में सफल होने वाली बीजेपी की 'डबल इंजन' सरकार की थ्योरी तमिलनाडु की धरती पर कभी काम नहीं करेगी।
Udhayanidhi on PM Modi: बीजेपी 'पंचर टायर और फेल इंजन का गठबंधन'
प्रधानमंत्री मोदी के 'डबल इंजन सरकार' वाले बयान पर तंज कसते हुए उदयनिधि ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि तमिलनाडु को डबल इंजन चाहिए, लेकिन वह अपने गठबंधन के वाहन को देखें। उसमें शामिल हर कोई एक 'पंचर टायर' है।
आपका इंजन काम नहीं कर रहा और आपके टायर पंचर हैं, यह गाड़ी तमिलनाडु में कभी नहीं दौड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने एआईएडीएमके नेता ई. पलानास्वामी (EPS) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें एक 'काउंसलर' बनने तक की योग्यता नहीं है, फिर भी वे बड़ी बातें कर रहे हैं।
Udhayanidhi Stalin Thanjavur Rally में उदयनिधि का तमिलनाडु अस्मिता कार्ड
उदयनिधि ने 2026 के चुनाव को एक वैचारिक युद्ध करार दिया। उन्होंने इसे दिल्ली बनाम तमिलनाडु की वैचारिक लड़ाई बताई। बता दें कि तमिलनाडु में स्टालिन सरकार बार-बार केंद्र की भाजपा सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगाते रही है।
DMK ने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव 'दिल्ली बनाम तमिलनाडु', 'सामाजिक न्याय बनाम सामाजिक अन्याय' और 'तमिल अस्मिता बनाम हिंदी थोपने' की लड़ाई होंगे। ऐसे में उदयनिधि का तमिल और तमिलनाडु के स्वाभिमान की लड़ाई का ऐलान चुनाव में DMK के लिए दमदार मुद्दा है और पार्टी इसे चुनावी रैलियों में लगातार भुना रही है। उपमुख्यमंत्री उधयनिधि ने इसे सीधे द्रविड़ विचारधारा और मनुवाद के बीच का संघर्ष करार दिया।
'मोदी-शाह आएंगे, लेकिन फंड नहीं आएगा'
बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे बढ़ जाएंगे। वे बार-बार यहां आएंगे, लेकिन तमिलनाडु को जो फंड चाहिए, वह कभी दिल्ली से नहीं आएगा। उधयनिधि ने मोदी और शाह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में सफल हो सकते हैं, लेकिन तमिलनाडु की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।
'राइजिंग सन' की जीत तय: उदयनिधि
उदयनिधि ने डीएमके यूथ विंग के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे इस युद्ध के 'अग्रिम पंक्ति के योद्धा' हैं। उन्होंने कहा कि भले ही बिना राजनीतिक समझ वाले लोग शिकायतें करें, लेकिन जीत 'उगते सूरज' (Rising Sun) की ही होगी। इस दौरान उदयनिधि ने महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए दो हजार रुपए पर अपना पक्ष रखते हुए इसे महिलाओ का लाभ बताया।
उदयनिधि के इस बयान को तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमके की आक्रामक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी स्पष्ट रूप से भाजपा और केंद्र सरकार को तमिल अस्मिता बनाम दिल्ली की राजनीति के फ्रेम में घेरने की कोशिश कर रही है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को मुख्य आधार माना जा रहा है।आने वाले दिनों में जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ेगी तमिलनाडु की राजनीति में यह टकराव और तेज होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications