TN Election 2026: MK स्टालिन का 5 हजार वाला दांव, कैश पॉलिटिक्स से तमिलनाडु में चुनावी बाजी मार पाएगी DMK
Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने से ठीक पहले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में 5,000 रुपये वाली स्कीम (Kalaignar Magalir Urimai Thogai) ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या तमिलनाडु की जागरूक जनता के बीच 'कैश फॉर्मूला' उसी तरह काम करेगा जैसा वह उत्तर भारत में करता रहा है?
उससे भी बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जो पार्टियां विपक्षी राज्यों में ऐसी योजनाओं को 'रेवड़ी कल्चर' या 'वोट खरीदने की कोशिश' कहती हैं, उन्होंने खुद यह दांव क्यों चला?

महिला वोटर तमिलनाडु में कितनी निर्णायक हैं? क्या बिहार की तरही ही 'कैश फॉर्मूला' तमिलनाडु में भी काम करेगा? आइए, विस्तार से और आसान भाषा में इसके राजनीतिक मायने समझते हैं...
MK Stalin के 5 हजार कैश फॉर्मूला का क्या है सियासी संदेश?
तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार, 13 फरवरी को 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में 'कलाईगनर महिला अधिकार योजना' के तहत 5000 रुपए ट्रांसफर किए। इसमे तीन हजार फरवरी, मार्च और अप्रैल का एडवांस भुगतान है। वहीं दो हजार 'समर स्पेशल पैकेज' के रुप में दी जाएंगी।
CM स्टालिन ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि कुछ लोग चुनाव का हवाला देकर महिलाओं की सहायता रोकना चाहते थे, लेकिन हमारी द्रविड़ मॉडल सरकार ने पहले ही कदम उठा लिया। इसके साथ ही स्टालिन ने यह भी ऐलान किया कि अगर DMK दोबारा सत्ता में आती है तो 1,000 रुपए मासिक सहायता को बढ़ाकर 2,000 रुपए किया जाएगा, जिसे उन्होंने "Dravidian Model 2.0" का वादा बताया।
TN Women Female Voter Turnout: तमिलनाडु में महिला वोटरों का इतिहास क्या कहता है?
तमिलनाडु की राजनीति में महिला मतदाता सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि एक 'किंगमेकर'रही हैं। इतिहास गवाह है कि जिस पार्टी ने 'आधी आबादी' का दिल जीता सत्ता की चाबी उसी के पास गई। तमिलनाडु उन चुनिंदा राज्यों में से है जहाँ महिलाओं का मतदान प्रतिशत अक्सर पुरुषों के बराबर या उससे अधिक रहता है।
यहां समझना जरूरी है कि 2021 विधानसभा चुनाव में कुल 72.81% मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों (72.5%) की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया। तमिलनाडु की महिलाएं 'साइलेंट' लेकिन 'शक्तिशाली' वोट बैंक हैं।
1. एम.जी. रामचंद्रन (MGR) महिलाओं के पहले 'सुपरस्टार' नेता
तमिलनाडु में महिला वोट बैंक को एक संगठित ताकत बनाने का श्रेय एम.जी. रामचंद्रन (MGR) को जाता है। उनकी फिल्मी छवि 'रक्षक' की थी, जिसने महिलाओं के मन में उनके प्रति अटूट विश्वास पैदा किया। जब MGR ने मिड-डे मील योजना शुरू की तो इसने गरीब माताओं को उनका सबसे बड़ा समर्थक बना दिया क्योंकि इससे बच्चों के पोषण की चिंता दूर हुई।
2. जयललिता (Amma): 'थाई' (मां) की राजनीति
MGR के बाद जयललिता ने महिला वोट बैंक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने खुद को राज्य की हर महिला की 'अम्मा' के रूप में स्थापित किया। उन्होंने पालना शिशु योजना (Cradle Baby Scheme) शुरू किया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए इस योजना ने उन्हें महिलाओं के बीच भगवान जैसा दर्जा दिलाया।
जयललिता के दौर में फ्रीबीज का भी असर दिखा जब मिक्सर-ग्राइंडर, पंखे, और मंगलसूत्र के लिए सोना देने जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सीधे प्रभावित किया। इसका नतीजा यह हुआ कि 2011 और 2016 के चुनावों में जब पुरुष मतदाता बंटे हुए थे तब महिलाओं के एकतरफा समर्थन ने जयललिता को सत्ता में वापसी कराई।
4. एम.के. स्टालिन का 'द्रविड़ मॉडल' में महिलाएं
जयललिता के निधन के बाद एक खालीपन पैदा हुआ था, जिसे भरने के लिए एम.के. स्टालिन ने कड़ी मेहनत की। 2021 में सत्ता संभालते ही स्टालिन ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का एलान किया। यह योजना गेम-चेंजर साबित हुई क्योंकि इससे कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की बचत बढ़ी। 'कलैग्नार मगलिर उरीमाई' योजना के जरिए स्टालिन ने सीधे गृहणियों के हाथ में पैसा पहुंचाया, जो आज 5,000 रुपये के एडवांस तक पहुंच गया है।
तमिलनाडु 2026 चुनाव में स्टालिन और उदयनिधि की अग्निपरीक्षा
एमके स्टालिन दूसरे कार्यकाल के लिए लड़ रहे हैं और उदयनिधि स्टालिन को भविष्य का चेहरा माना जा रहा है। DMK को पता है कि सत्ता बरकरार रखने के लिए महिलाओं का समर्थन निर्णायक होगा। इसे BJP-AIADMK की रणनीति और DMK का जवाब की तरह भी देखा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP-AIADMK महिलाओं के लिए कैश/वेलफेयर स्कीम लॉन्च करने की तैयारी में थी। यही आशंका DMK को पहले कदम उठाने पर मजबूर कर गई। 5 हजार रुपए का ट्रांसफर दरअसल BJP की रणनीति को काउंटर करने का प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक माना जा रहा है।
हालांकि AIADMK के चुनावी वादों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1200 से बढ़ाकर 2000 रुपए विधवाओं, बुजुर्ग महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए राहत की घोषणा की गई है। वहीं विजय की पार्टी TVK भी एक तीसरे मोर्चे के रुप में चुनावी मैदान में सक्रिय है।
MK Stalin Cash Transfer Scheme का कितना असर होगा?
भले ही बिहार में महिला-केंद्रित योजनाओं से महिला वोटिंग प्रतिशत में 3-5% तक बढ़ोतरी देखी गई और इसका NDA को कई सीटों पर सीधा फायदा हुआ। लेकिन दक्षिण की जनता पढ़ी-लिखी और जागरुक मानी जाती है।
अगर तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों को देखा जाए तो उसमें 60-70 सीटें ऐसी मानी जाती हैं जहां महिला वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। 1.31 करोड़ लाभार्थी सीधे DMK की योजना से जुड़ी हैं। अगर इनमें से एक बड़ा हिस्सा DMK की ओर झुकता है, तो 20-30 सीटों का समीकरण बदल सकता है।
क्या कैश ट्रांसफर से महिलाएं DMK की ओर झुकेंगी?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह पूरी तरह वोट की गारंटी नहीं, लेकिन भावनात्मक और आर्थिक भरोसे का मजबूत आधार जरूर बनाता है। खासकर पहली बार वोट करने वाली और मध्यम आय वर्ग की महिलाओं पर इसका असर ज्यादा हो सकता है। 5000 ट्रांसफर सिर्फ राहत नहीं, बल्कि महिला वोटरों को सीधा संदेश है- "DMK आपके साथ है, चुनाव हो या न हो।"
2026 की चुनावी जंग अब 'कौन ज्यादा देगा' की रेस में बदल गई है। तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा से मुफ्त उपहार (Freebies) का बोलबाला रहा है-चाहे वो टीवी हो, मिक्सर-ग्राइंडर या अब नकद राशि। लेकिन इस बार यह दांव इसलिए अहम है क्योंकि यह सीधे बैंक खातों (DBT) के जरिए महिलाओं के हाथों में पहुंच रहा है, जिससे बिचौलियों का डर खत्म हो गया है। अब देखना यह होगा कि क्या यह 'बिहार मॉडल' तमिलनाडु में भी उतना ही असरदार साबित होगा? या फिर AIADMK-BJP और नए राजनीतिक खिलाड़ी इस समीकरण को तोड़ पाएंगे?
एम.के. स्टालिन ने 5000 का दांव चलकर अपनी चुनावी आधी दूरी तय कर ली है, लेकिन क्या तमिलनाडु की महिलाएं इसे केवल एक 'तोहफा' मानेंगी या इसे सत्ता की दोबारा चाबी सौंपने का आधार बनाएंगी, यह देखना भी दिलचस्प होगा।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications