Tamil Nadu Election 2026: Modi-स्टालिन से आगे TVK, विजय बनेंगे 'जन नायगन'? इस Exit Poll ने पलटा गेम
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का सबसे बड़ा सस्पेंस टूट गया है। 23 अप्रैल को 234 सीटों पर हुए रिकॉर्ड 84.6% मतदान के बाद आज शाम जारी एग्जिट पोल ने पूरा गेम पलट दिया। Axis My India (India Today के साथ) का एग्जिट पोल सबसे चौंकाने वाला है। इसमें TVK (विजय की पार्टी) को 98-120 सीटें, DMK+ को 92-110 और AIADMK+ को सिर्फ 22-32 सीटें।
यानी अभिनेता विजय की नई पार्टी पारंपरिक द्रविड़ दलों (DMK और AIADMK) को पीछे छोड़कर सबसे आगे है। क्या विजय तमिलनाडु के नए जननायगन बनने वाले हैं? क्या Modi-स्टालिन का जादू नहीं चला?

सभी प्रमुख एग्जिट पोल का पूरा टेबल (सीटें)
| Channels | DMK+ | AIADMK+ | TVK | NTK | OTH |
|---|---|---|---|---|---|
| Peoples Pulse | 125-145 | 65-80 | 18-24 | 0 | 2-6 |
| Axis My India | 92-110 | 22-33 | 98-120 | 0 | 0 |
| Chanakya Strategies | 145-160 | 50-65 | 13-18 | 5-8 | 0 |
| Matrize | 122-132 | 87-100 | 12-16 | 1-6 | 0 |
| P-Marq | 125-145 | 65-85 | 16-26 | 1-6 | 0 |
| Agni News Service | 169 | 64 | 1 | 0 | 0 |
| JVC | 75-95 | 128-147 | 8-15 | 0 | 0 |
| Poll Diary | 148-168 | 61-81 | 0 | 0 | 1-9 |
| Vote Vibe | 103-113 | 114-124 | 4-10 | 0 | 0 |
| Praja Poll | 148-168 | 61-81 | 0 | 0 | 1-9 |
| Poll of Polls | 125-141 | 72-86 | 21-29 | 2-7 | 1-8 |
बहुमत: 118 सीटें।
Axis My India का सबसे बड़ा झटका
- Axis My India के अनुसार:
- TVK: 98-120 सीटें (सबसे आगे)
- DMK+: 92-110 सीटें
- AIADMK+: 22-32 सीटें
यह पहला मौका है जब एक नई पार्टी (TVK) पारंपरिक द्रविड़ दलों को पीछे छोड़ रही है। विजय ने कहा था कि दोनों पुरानी पार्टियों से मुक्ति"। युवा वोटरों ने इस नारे को खूब पसंद किया।
TVK का उदय - युवा और बदलाव का नारा काम कर गया
- TVK ने अकेले 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।
- विजय खुद पेरम्बुर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से लड़ रहे।
- 24 महिला उम्मीदवार।
- 14.6 लाख फर्स्ट-टाइम वोटरों ने TVK को भारी समर्थन दिया।
- शहरों और युवा बहुल इलाकों में TVK का जलवा सबसे ज्यादा।
DMK और AIADMK की क्या स्थिति?
- DMK-SPA: सत्ता में है। कल्याण योजनाएं, 'द्रविड़ मॉडल' और 'दिल्ली vs तमिलनाडु' का नारा। उदयनिधि स्टालिन को अगली पीढ़ी का चेहरा बनाया। लेकिन एंटी-इनकंबेंसी का असर साफ दिख रहा है।
- AIADMK-NDA: BJP के साथ 27 सीटें। EPS को मुख्य चेहरा। भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर हमला। लेकिन TVK ने वोट बांटकर AIADMK को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।
2021 vs 2026 - क्या बदला?
- 2021 में DMK ने 159 सीटें जीती थीं। अब TVK के आने से पूरा समीकरण बदल गया। हाई टर्नआउट (84.6%) में युवा और महिलाओं ने रिकॉर्ड वोट डाले, जो TVK के पक्ष में गया।
4 मई की मतगणना - सुरक्षा अलर्ट
- DGP ने 2 मई से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। मतगणना केंद्रों पर CCTV, सशस्त्र बल और बहुस्तरीय सुरक्षा। नतीजों के बाद कोई भीड़भाड़ या तनाव न हो, इसके लिए पूरी तैयारी।
विजय की बड़ी बैठक कल
तमिलनाडु की राजनीति में इस समय हलचल तेज है और इसी बीच विजय एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। उनकी पार्टी Tamil Nadu Vetri Kazhagam के उम्मीदवारों के साथ यह मीटिंग 30 अप्रैल को चेन्नई में होगी, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब राज्य में 23 अप्रैल को 234 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है और अब सबकी नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी है। वहीं, Axis My India (India Today के साथ) का एग्जिट पोल ने विजय की पार्टी को बंपर जीत दी है। यह चुनाव खास इसलिए भी है क्योंकि विजय की पार्टी ने पहली बार विधानसभा चुनाव में एंट्री की है और सीधे 233 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।













Click it and Unblock the Notifications