Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन टूटने वाला है? BJP के सीनियर लीडर ने किया बड़ा दावा
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच DMK-Congress गठबंधन को लेकर भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि कांग्रेस अब डीएमके के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं है। गठबंधन के भीतर गहरी खींचतान चल रही है। कांग्रेस और डीएमके के गठबंध ने राज्य में एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
नारायणन तिरुपति ने कहा, 'कांग्रेस को लगता है कि DMK दोबारा सत्ता में नहीं लौटेगी। इसलिए कांग्रेस DMK के साथ नहीं जाना चाहती। किसी दूसरे विकल्प के साथ अपने गठबंधन को आजमाना चाहती है।' उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एक-दूसरे से छुटकारा पाना चाहते हैं। जिम्मेदारी किसी और पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। यही तरीका पूरे इंडिया गठबंधन में अपनाया जा रहा है।

Tamil Nadu Election 2026: गठबंधन में आ गई दरार?
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में विपक्षी गठबंधन में बड़ा विभाजन देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि कांग्रेस और डीएमके के बीच भरोसे की कमी साफ नजर आ रही है, जो चुनाव नजदीक आने के साथ और गहराएगी। तमिलनाडु की राजनीति में DMK और कांग्रेस लंबे समय से सहयोगी रहे हैं। लोकसभा चुनावों में दोनों दलों ने साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। प्रदेश कांग्रेस के कई सीनियर दबी जुबान से राज्य में संगठन मजबूत करने और अपना वोट आधार बढ़ाने की बात करते रहे हैं।
Congress DMK Alliance पर अटकलों का दौर जारी
विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे, नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर मतभेद उभरने की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा लगातार यह नैरेटिव आगे बढ़ा रही है कि विपक्षी एकता केवल दिखावटी है और अंदरखाने अस्थिरता बनी हुई है। भाजपा इस बयान के जरिए तमिलनाडु में विपक्षी वोटों के बंटवारे की संभावना को उजागर करना चाहती है। डीएमके (DMK) और कांग्रेस की ओर से अब तक इस बयान पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जैसे-जैसे तमिलनाडु चुनाव नजदीक आएंगे, गठबंधनों को लेकर बयानबाजी और तेज होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि DMK-Congress गठबंधन इस दबाव को कैसे संभालता है या भाजपा का दावा सही साबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications