'डीएमके-कांग्रेस घोटालों में लिप्त, कभी नहीं करेंगे तमिलनाडु को विकसित', पीएम मोदी का बड़ा हमला
Pm modi in Kanyakumari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'आज कन्याकुमारी से जो लहर उठी है ना, वो बहुत दूर तक जाने वाली है। मैं 1991 में एकता यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर गया था, इस बार मैं कश्मीर से कन्याकुमारी आया हूं।'

उन्होंने कहा कि डीएमके तमिलनाडु के भविष्य और संस्कृति की दुश्मन है, अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले, मैं तमिलनाडु आया और राज्य के प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए लेकिन डीएमके सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का प्रसारण रोकने की कोशिश की।'
'नई संसद में सेनगोल की स्थापना पसंद नहीं आई'
इस पर सुप्रीम कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को फटकार लगानी पड़ी, उन्हें भी नई संसद में सेनगोल की स्थापना पसंद नहीं आई, हमारी सरकार ने जल्लीकट्टू के लिए रास्ता साफ किया।'
'वे महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं'
उन्होंने कहा कि 'डीएमके और कांग्रेस के कार्यकर्ता केवल महिलाओं को धोखा देना और उनका अपमान करना जानते हैं। तमिलनाडु के लोग जानते हैं कि डीएमके के कार्यकर्ताओं ने राज्य की पूर्व सीएम जे जयललिता के साथ कैसा व्यवहार किया था। वे महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं। डीएमके नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक लाने के हमारे कदम पर भी सवाल उठाया।'
तमिलनाडु को विकसित राज्य नहीं बना सकते DMK-Congress
पीएम मोदी ने कहा कि 'डीएमके-कांग्रेस का आईएनडीआई गठबंधन कभी भी तमिलनाडु को विकसित राज्य नहीं बना सकता क्योंकि इसका इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार का है। इस बार भाजपा का प्रदर्शन DMK और कांग्रेस के I.N.D.I. गठबंधन का सारा घमंड तोड़ देगा।'












Click it and Unblock the Notifications