Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु में NDA की ताकत दिखाने की तैयारी, अमित शाह ने संभाली गठबंधन की कमान
Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु और बंगाल चुनाव बीजेपी के लिए इस बार प्रतिष्ठा का प्रश्न है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि अब इन दोनों राज्यों में भी कमल खिलाने की बारी है। यही वजह है कि तमिलनाडु में चुनावी रणनीति और गठबंधन को अंतिम रूप देने का जिम्मा खुद अमित शाह ने संभाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 जनवरी को होने वाले तमिलनाडु दौरे को NDA के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका है। चुनावी रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए खुद शाह प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। बीजेपी और एआईएडीएमके का गठबंधन है, लेकिन शाह अब इसमें और सहयोगियों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

PM Modi की रैली में होगा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन
बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी की मदुरंतकम रैली में NDA का शक्ति प्रदर्शन नजर आएगा। इस दौरान पीएम ज्यादातर पुराने सहयोगियों के साथ मंच साझा कर सकते हैं। इनमें पीएमके (PMK), डीएमडीके (DMDK) और टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके (AMMK) शामिल हैं। डीएमके और इंडिया अलायंस के मुकाबले में एक मजबूत गठबंधन का संदेश देने की कोशिश है।
Tamil Nadu Chunav: अन्नामलाई ने दिनाकरन को मनाया
- सूत्रों का कहना है कि तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने टीटीवी दिनाकरन को मनाने में अहम भूमिका निभाई है।
- दिनाकरन पहले विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के नेतृत्व वाले गठबंधन में जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, अब उनके NDA के साथ आने की संभावना मजबूत बताई जा रही है।
- बीजेपी ओ. पन्नीरसेल्वम को गठबंधन में शामिल करने के पक्ष में नहीं दिख रही है। वह डीएमके से बातचीत कर रहे थे।
Tamil Nadu Chunav Update: एक्टर विजय को मनाने में नहीं मिली सफलता
दूसरी ओर, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को NDA में लाने की कोशिशें अब तक सफल नहीं हो सकी हैं। टीवीके सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने कई चैनलों के जरिए संपर्क साधने की कोशिश की है। हालांकि, पार्टी ने फिलहाल किसी भी गठबंधन से दूरी बनाए रखी है। एक राजनीतिक रणनीतिकार का कहना है कि विजय के लिए अब किसी बड़े गठबंधन से जुड़ने का सही समय निकल चुका है। अगर वह आखिरी वक्त पर किसी दल के साथ आते हैं तो इसे संदेह की नजर से देखा जाएगा।
Amit Shah की कोशिश गठबंधन बढ़ाने की
इसके अलावा, बीजेपी सीमैन की एनटीके (NTK) को भी NDA में लाने के प्रयास कर रही है, जिसका वोट शेयर करीब 8% बताया जाता है। यहां तक कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, डीएमके और कांग्रेस अब यह मानकर चल रही हैं कि विजय की पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और इसके बावजूद उसे एक अच्छा वोट शेयर मिल सकता है। ऐसे में तमिलनाडु में आने वाले दिनों में गठबंधन राजनीति और ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications