तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन में कोरोना के लक्षण, चेन्नई अस्पताल में हुए भर्ती
नई दिल्ली, 14 जुलाई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन में कोरोना के लक्षण पाए जाने बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर दी गई जानकरी में ये कहा गया है कि उनमें संक्रमण की जांच और स्वास्थ्य की निगरानी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इसी हफ्ते मंगलवार को कोरोना टेस्ट हुआ था। एक ट्वीट में उन्होंने तब कहा था कि आज थकान थी और परीक्षण पर COVID19 की पुष्टि के बाद मैंने खुद को अलग कर लिया है। सीएम स्टालिन ने कहा कोरोना बचाव के लिए लोगों का आह्वान करते हुए कहा 'आइए हम सभी मास्क पहनकर सुरक्षित रहें और टीकाकरण करवाएं'।
सीएम एमके स्टालिन ने हाल ही में तिरुवन्नामलाई जिले का दौरा किया था। वे 8 और 9 जुलाई को एक सरकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सीएम बिना मॉस्क लगाए वहां पहुंचे थे। इसके बाद 11 और 12 तारीख को, श्री स्टालिन एक शादी में शामिल हुए थे और द्रविड़ कड़गम नेता के वीरमणि सहित एक समूह से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: भगवान भोलेनाथ की 76 फुट ऊँची मूर्ति का अद्भुत रहस्य, जब शिल्पकार ने बनाने से कर दिया था मना
वहीं सीएम के अस्पताल में भर्ती होने से ठीक एक दिन पहले पीएमके प्रमुख डॉ रामदास भी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन पर हैं। सीएम ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications