चेन्नई में इमारत पर बिजली गिरने का वीडियो वायरल, प्रकृति के 'लाइट शो' को देख उड़े लोगों के होश

Chennai Rains: तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई सहित कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही वर्षा लोगों की परेशानी का सबब बनती जा रही है। गरज के साथ हो रही बारिश के बीच बिजली गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बिजली कड़कने और फिर एक इमारत पर गिरने का यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

तेज बारिश के बीच आसमान में गरजती बिजली ने आकाश को एक एक लाइट शो में बदल दिया था। इमारत पर बिजली गिरने का यह वीडियो मनमोहक होने के साथ-साथ डरावना भी है। इस वायरल वीडियो को देखकर जहां कुछ यूजर्स डर रहे हैं वहीं कुछ इसे बेहद खूबसूरत नजारा बता रहे हैं।
यह भी देखें: Weather Updates LIVE: दक्षिण भारत में भारी बारिश, चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

Chennai Rains

सोमवार को राजधानी चेन्नई सहित तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ हुई बारिश के कई दृश्य सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इनमें आकाश में शानदार बिजली दिखाई दे रही थी। वीडियो ने दर्शकों को भयभीत और मंत्रमुग्ध दोनों कर दिया है। जहां कुछ ने प्रकृति की असीम शक्ति पर भय व्यक्त किया, वहीं अन्य लोग इसकी आश्चर्यजनक सुंदरता से मोहित हो गए।

स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्देश

तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए मंगलवार, 15 अक्टूबर को राज्य के चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनियों से इन जिलों में कर्मचारियों को 18 अक्टूबर तक घर से काम करने की अनुमति देने को भी कहा।

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

चारों जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने कहा कि वे बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों में पूरे तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
यह भी देखें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+