क्या K Armstrong की हत्या का सच छिपाया जा रहा है, कौन है तमिलनाडु के बीएसपी चीफ का 'असली' गुनहगार?

Tamil Nadu BSP Chief Murder: तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड में 65 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद प्रदेश बीएसपी अध्यक्ष के आर्मस्ट्रॉन्ग की निर्मम हत्या को लेकर डीएमके की अगुवाई वाली स्टालिन सरकार सवालों के घेरे में है।

आर्मस्ट्रॉन्ग एक दलित नेता थे और उन्हें जिस तरह से उनके घर के पास ही जघन्य तरीके से उनके अपने लोगों की मौजूदगी में मौत के घाट उतारा गया, उससे चेन्नई से लेकर लखनऊ तक सनसनी मची हुई है।

tamil nadu bsp chief armstrong

तमिलनाडु सरकार की जांच पर मायावती को नहीं भरोसा
तमिलनाडु पुलिस और सरकार ने आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के सिलसिले में फौरन ही 8 लोगों को गिरफ्तार करके यह कहना शुरू कर दिया कि यह किसी भी तरह से राजनीतिक हत्या नहीं है। लेकिन, पुलिस की इस थ्योरी को कुंद करने वालों में खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ही शामिल हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें- किसने सोचा था आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि देने पहुंची मायावती, स्टालिन से कर देंगी ऐसी डिमांड!

बीएसपी अध्यक्ष ने साफ तौर पर दावा किया है कि तमिलनाडु की स्टालिन सरकार इस हत्याकांड को लेकर गंभीर नहीं है और 'असली' हत्यारों को बचाया जा रहा है। वो अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अंतिम श्रद्धांजलि देने अपने भतीजे और बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के साथ चेन्नई पहुंचीं थीं।

'असली' गनहगारों के सिर पर किसका हाथ?
मायावती ने कहा है, 'मुझे तो ऐसा लगता है कि यदि सरकार गंभीर होती तो असली अपराधी अबतक पकड़े जाते। लेकिन, असली अपराधी अभी तक नहीं पकड़े हैं, इसलिए हम राज्य सरकार से ये चाहेंगे कि आप हमारे प्रदेश अध्यक्ष को न्याय नहीं देना चाहते हैं तो हम चाहेंगे कि ये मामला सीबीआई को सौंपा जाए।'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने किया है गुनहगारों को पकड़ने का दावा
इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया था, 'पिछली रात की हत्या के पीछे जो लोग थे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मैं उनके परिवार के लोगों और पार्टी के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं जाहिर करता हूं।'

आर्मस्ट्रॉन्ग हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी क्या हैँ?
इससे पहले चेन्नई पुलिस आनन-फानन में इस नतीजे पर पहुंच गई कि इस हत्याकांड के पीछे एक सोना खरीद घोटाला और एक गैंगस्टर के साथ दुश्मनी का नतीजा है। पुलिस ने इस सिलसिले में अबतक 8 लोगों को पकड़ा है।

चेन्नई पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर ही यह मान लिया कि यह हत्याकांड एक गैंगस्टर आर्कोट सुरेश की पिछले साल अगस्त में हुई हत्या का बदला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेश भी दलित था और प्रदेश बसपा प्रमुख के साथ उसके ताल्लुकात अच्छे नहीं थे।

पुलिसिया थ्योरी के मुताबिक सुरेश करीब ढाई हजार करोड़ के सोना घोटाले में शामिल लोगों को बचाने में लगा था, जबकि आर्मस्ट्रॉन्ग उसमें अपनी रकम गंवाने वाले निवेशकों की आवाज उठा रहे थे। पुलिस का दावा है कि सुरेश की हत्या जयपाल के गैंग ने की थी।

मृत गैंगस्टर सुरेश के भाई की अगुवाई में हमला-पुलिस
चेन्नई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया था, 'हमलावर (आर्मस्ट्रॉन्ग के हत्यारे) मानते हैं कि आर्मस्ट्रॉन्ग के आदेश पर ही जयपाल ने सुरेश की हत्या की। जयपाल अभी दूसरे केस में जेल में है।....आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के मामले में सुरेश के भाई बालू को गिरफ्तार किया गया है....उसपर कम से कम तीन क्रिमिनल केस पहले से हैं...शुक्रवार को जिस गैंग ने आर्मस्ट्रॉनग की हत्या की, कथित तौर पर उसका अगुवा बालू ही था....'

सीबीआई जांच से कम कुछ भी नहीं चाहती बसपा
इस केस में सुरेश के भाई पोन्नई वी बालू समेत कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बसपा के कार्यकर्ताओं और पार्टी सुप्रीमो तक को लग रहा है कि यह सब लीपापोती का हथकंडा है, 'असली' गुनहगाकर बचाए जा रहे हैं।

बसपा इसमें सीबीआई जांच से कम कुछ भी नहीं चाहती और डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर वह ये मांग मानती है, तो उसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ अपनी से चलाए जा रहे नैरेटिव से कदम पीछे खींचने पड़ेंगे, नहीं तो इस हत्याकांड की जांच को लेकर सवाल और उसके पीछे की मंशा को लेकर प्रश्न उठते रहेंगे।

कैसे हुई तमिलनाडु बसपा चीफ की हत्या?
बीते शुक्रवार की रात आर्मस्ट्रॉन्ग अपने मित्रों और समर्थकों के साथ अपने घर के पास बातचीत कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनपर चाकुओं और दरातियों से हमला कर दिया। उनके दोस्त तो भाग गए और उनकी आवाज सुनकर उनके परिवार वाले पहुंचे तो उनके सिर और गले में जख्म थे और वे खून से सने हुए थे। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉकट्रों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+