'असली अपराधी अभी भी फरार', BSP तमिलनाडु चीफ की हत्या पर मायावती ने उठाई CBI जांच की मांग
Mayawati in Chennai: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने रविवार को अपनी पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई में हत्या कर दी गई थी।
मायावती ने दावा किया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोग असली अपराधी नहीं हैं और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से आग्रह किया कि वे पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए जांच को केंद्रीय एजेंसी को सौंपें।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यहां आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहर के पेरम्बूर में एक निजी स्कूल में 52 वर्षीय नेता के शव पर पुष्पांजलि अर्पित की। आर्मस्ट्रांग की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्हें देर शाम एक समूह द्वारा मारा गया, उससे पता चलता है कि राज्य में "कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।"
#WATCH | "... we urge the state government to refer the case to the CBI," says BSP Chief Mayawati on the murder of Tamil Nadu BSP President K Armstrong in Chennai.
She says, "I urge the state government and especially the CM that he should ensure law and order in the state,… https://t.co/pgFqpzLFcR pic.twitter.com/wUjHL2de0l
— ANI (@ANI) July 7, 2024
उन्होंने कहा कि स्टालिन को आर्मस्ट्र के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपना चाहिए। मायावती ने कहा, "जिस तरह से उसे मारा गया, उससे पता चलता है कि तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिन्होंने उसे मारा, असली अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।"
बसपा प्रमुख मायावती ने मांग करते हुए कहा, "असली अपराधियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। जांच को सीबीआई को सौंपें। हमें उम्मीद नहीं है कि राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी। इसलिए, इस मामले को तुरंत सीबीआई को सौंपें।"
बसपा नेता ने आगे कहा कि आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के बाद पूरे राज्य में दलित चिंतित हैं और मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बसपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को कानून और व्यवस्था अपने हाथ में नहीं लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications