तमिलनाडु विधानसभा ने विधेयकों को फिर से किया स्वीकार, राज्यपाल रवि ने लगाई थी रोक

Tamil Nadu Assembly: तमिलानाडु सरकार और राज्यपाल के बीच तनाव जारी है। ऐसे में राज्यपाल की तरफ से लौटाए गए 10 विधेयकों को विधानसभा में फिर मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में पुनर्विचार प्रस्ताव पेश किया।

तमिलनाडु में राज्यपाल और सरकार के बीच रस्साकशी और बढ़ने लगी है। शनिवार को विधानसभा में एक बार फिर उन विधेयकों को पेश किया गया, जिन पर राज्यपाल आर.एन. रवि ने असहमति रोक लगा दी थी।

Tamil Nadu Assembly

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु ने इससे पहले बताया था कि राज्यपाल आरएन रवि द्वारा लौटाए गए विधेयकों को फिर से अपनाने के लिए शनिवार को एक विशेष विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

वहीं आज एक बार फिर सीएम एमके स्टालिन और राज्यपाल आमने-सामने थे। विधानसभा में स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि की ओर से 10 विधेयकों को लौटाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि, बाद में चर्चा के बाद सभी विधेयकों को फिर से स्वीकार कर लिया गया है।

शनिवार को विधानसभा में सीएम ने राज्यपाल के फैसले को लेकर पुनर्विचार को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि बिना कोई कारण बताए ही राज्यपाल रवि ने 10 विधेयकों को लौटाया है।

स्टालिन ने सदन में कहा, "राज्यपाल ने विधेयकों को लंबे समय तक रोक कर रखा और 13 नवंबर, 2023 को, बिना कोई कारण बताए विधेयकों को वापस कर दिया। विधानसभा का मानना ​​है कि सहमति को रोकना और बिना कोई कारण बताए उन्हें लौटाना स्वीकार्य नहीं है।"

बता दें कि सरकार और राज्यपाल का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक जा चुका है। पिछले हफ्ते तमिलनाडु सरकार की एक याचिका पर शीर्ष अदालत ने 12 विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल द्वारा की गई लंबी देरी पर चिंता जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+