Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु की 234 सीटों पर कितने फेज में होगी वोटिंग?
Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान हो गया है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार मुख्य मुकाबला डीएमके और कांग्रेस गठबंधन (इंडिया अलायंस) और एनडीए के बीच है। बीजेपी ने एआईएडीएमके के साथ अलायंस बनाया है। इसके अलावा, सुपरस्टार विजय भी मैदान में हैं।
प्रदेश में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होती है। मुकाबला मुख्य रूप से DMK और AIADMK गठबंधनों के बीच रहता है। 2021 के चुनावों में डीएमके गठबंधन ने 159 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी। एआईएडीएमके और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

Tamil Nadu Assembly Election 2026: कितने फेज में चुनाव, कब काउंटिंग?
- चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है और तमिलनाडु जैसे बड़े प्रदेश में भी सभी सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग होगी।
- तमिलनाडु के मतदाता 23 अप्रैल को वोट डालेंगे और 4 मई को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल 5.67 करोड़ मतदाता हैं। इसमें से 2.77 करोड़ पुरुष और 2.89 करोड़ महिला मतदाता हैं।
Tamil Nadu Assembly Election: रोमांचक हो सकता है मुकाबला
विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रदेश की राजनीति में रोज नई हलचल देखने को मिल रही है। बीजेपी ने सुपरस्टार विजय को डिप्टी सीएम के पद के साथ गठबंधन का ऑफर दिया है। दूसरी ओर जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला भी मैदान में हैं। उन्होंने नई पार्टी के साथ चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन सत्ता के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। डीएमके की ओर से प्रचार और रणनीति दोनों का जिम्मा खुद सीएम स्टालिन ने संभाला है। कुल मिलाकर इस बार के चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प रहने वाले हैं।
-
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज












Click it and Unblock the Notifications