कन्याकुमारी: PM मोदी ने इशारों में कांग्रेस पर साधा निशाना, 'उन्हें अपने पोते-पोतियों की चिंता आपके नहीं'

PM मोदी ने इशारों में कांग्रेस को बताया 'खानदानी क्लब'

कन्याकुमारी। देश के चार बड़े राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत सुनिश्चित करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के लिए दौरे और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को खानदानी क्लब करार दिया।

Tamil Nadu Assembly Election 2021 PM Modi Kanyakumari speech

Recommended Video

    Tamil Nadu Election 2021: DMK-कांग्रेस पर बरसे PM Narendra Modi, कही ये बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक तरफ हमारा फोकस जहां विकास पर है, वहीं विपक्ष ने खुद को खानदानी क्लब बना रखा है, वह अपने बच्चे, पोते-पोतियों को लिए, वे सबकुछ पाना चाहते हैं। आपके बेटे-बेटियों की उन्हें परवाह नहीं है।' पीएम ने आगे कहा, मैं मछुआरों को आश्वस्त करता हूं कि उनकी सुरक्षा एनडीए की प्राथमिकता है। कुछ दिन पहले, हमने श्रीलंका से मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की जिसमें तमिलनाडु से 40 मछुआरे और 4 नावें शामिल थे। वर्तमान में श्रीलंकाई जेलों में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है।

    द्रमुक और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, हम वंश क्लब नहीं सुशासन समर्थक हैं, हमने लंबे समय से लटके मुद्दों को ठीक किया। इस वर्ष बजट में केंद्र सरकार ने मुबंई से कन्याकुमारी तक आर्थिक गलियारे पर जोर दिया। तमिलनाडु में सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़े इन्फ्रास्‍ट्रक्‍चर की उन्नति के लिए एक लाख करोंड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। हमने तमिलनाडु में दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के लिए एक स्मारक बनवाया। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने केरल के पथानामथिट्टा में एक जनसभा को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: मदुरै में बोले पीएम मोदी, खुद को तमिल संस्कृति का ठेकेदार समझने वाली कांग्रेस जल्लीकट्टू को करना चाहती थी बैन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+