तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी- महिलाओं के अपमान के लिए कांग्रेस-डीएके ने लॉन्च की '2G मिसाइल'
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के राज्यों यानी केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 6 अप्रैल को यहां वोटिंग होनी है। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के धारापुरम में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को तमिलनाडु की संस्कृति पर बहुत गर्व है। मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का पल तब था, जब मुझे दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल में संयुक्त राष्ट्र में कुछ शब्द कहने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए का विकास का एजेंडा है और दूसरी तरफ कांग्रेस और डीएमके का वंशवाद का एजेंडा है। उनके नेताओं के भाषण में आपको देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है, वो मुश्किल से अपने विज़न और काम की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस और डीएमके ने अपनी बेकार हो चुकी 2-जी मिसाइल लॉन्च की है। इस 2-जी मिसाइल का एक लक्ष्य है और वह हैं तमिलनाडु की महिलाएं। कुछ दिन पहले यह मिसाइल तमिलनाडु की नारी शक्ति पर हमला करने के लिए यूपीए ने लॉन्च की थी। पीएम ने कहा कि मैं आज यहां से कांग्रेस और डीएमके को कहना चाहता हूं कि कृपया अपनी पार्टी के नेताओं को काबू में रखो। मैं कांग्रेस और डीएमके को बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु के लोग हर चीज पर गौर कर रहे हैं, वो राज्य की महिला का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में बुजुर्ग महिला की मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कल पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग महिला शोवा मजूमदार की जान चली गई। कुछ हफ़्ते पहले हम सबने देखा कि TMC के गुंडों ने क्रूरता से उन पर हमला किया क्योंकि उनकी विचारधारा अलग थी। ये लंबे समय तक समाचारों में रहा लेकिन क्या कांग्रेस ने सहानुभूति जताई? क्या DMK और लेफ्ट ने निंदा की?












Click it and Unblock the Notifications