तमिलनाडु: AIADMK सांसद एस राजेंद्रन का सड़क दुर्घटना में निधन

नई दिल्ली। एआईडीएमके के सांसद एस. राजेंद्रन की एक भीषण सड़क हादसे में शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि सांसद एस. राजेंद्रन का वाहन विल्लुपुरम जिले के टिंडिवनम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि एस. राजेंद्रन विल्लुपुरम कि राजेंद्रन के सिर और सीने में गहरी चोट लगी थी।

Tamil Nadu: AIADMK mp S Rajendran died in a car accident near Tindivanam

इस हादसे में एआईडीएमके सांसद का निधन हो गया जबकि कार चालक को भी चोटें आई हैं।इस हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। जबकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। वहीं, सासंद के अचानक निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने राजेंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी और विलुप्पुरम की जनता के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

साल 2014 के चुनाव में एस. राजेंद्रन एआईडीएमके के उम्मीदवार के रूप में विलुप्पुरम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। एस राजेंद्रन के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। उन्होंने साल 2014 में डीएमके प्रत्याशी डॉक्टर मुथियन को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था। वे अपने इलाके में जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। राजेंद्रन रसायन और उर्वरक पर स्थायी समिति के सदस्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। राजेंद्रन मद्रास यूनिवर्सटी से तमिल साहित्य में स्नातक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+