तमिलनाडु: AIADMK ने BJP से तोड़ा नाता, NDA से गठबंधन खत्म करने के लिए प्रस्ताव पारित
तमिलनाडु की AIADMK पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है। AIADMK ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया है।
AIADMK के सांसदों, विधायकों और जिला प्रमुखों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद AIADMK के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने औपचारिक रूप से एनडीए से अलग होने की घोषणा की। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर जश्न का माहौल है। उन्होंने पटाखे जलाकर खुशियां जाहिर की हैं।

केपी मुनुसामी ने कहा कि AIADMK ने बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया। AIADMK आज से भाजपा और एनडीए गठबंधन से सभी संबंध तोड़ रही है। बीजेपी के नेता हमारे पूर्व नेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है। एआईएडीएमके प्रवक्ता शशिरेखा ने कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए बेहद खुशी का क्षण है। हम आगामी चुनावों का सामना करने के लिए बहुत खुश हैं। चाहे वह लोकसभा या विधानसभा हो।
बता दें कि बीजेपी और AIADMK के बीच काफी दिनों से संबंध बिगड़ गए थे। तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई पर विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर AIADMK ने अन्नामलाई से माफी मांगने की मांग की।
दिवंगत नेता अन्नादुरई पर टिप्पणी को लेकर हुआ बवाल
AIADMK पार्टी अपनी मांग पर अड़ी रही। दिल्ली में हुई एक बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो उन्होंने बीजेपी से अपना नाता तोड़ तोड़ लिया। बता दें कि अन्नादुरई, AIADMK के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के गुरु थे। बैठक में अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चर्चा सुचारू और सौहार्दपूर्ण थी, लेकिन भाजपा के एम चक्रवर्ती की टिप्पणियों ने एक अलग तस्वीर पेश की।
'बुरा बोलकर अन्नामलाई खुद को प्रोजेक्ट कर रहे'
पिछले हफ्ते से ही AIADMK और बीजेपी का गठबंधन खतरे में था। जब डी जयकुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि हम लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्नामलाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए अयोग्य हैं। वह केवल खुद को प्रोजेक्ट करने के लिए दिवंगत नेताओं के बारे में बुरा बोलते हैं।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' के लिए हिंदू संगठन के नेता गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications