तमिलनाडु: उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' के लिए हिंदू संगठन के नेता गिरफ्तार
Tamil Nadu: सनातन धर्म के खिलाफ उदयनिधि की 'अपमानजनक टिप्पणी' पर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सोमवार को तमिलनाडु के अरानी में एक हिंदू मुन्नानी नेता को डीएमके मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह गिरफ्तारी डीएमके जिला प्रमुख एसी मणि द्वारा अरानी पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई है। जिन्होंने हिंदू मुन्नानी नेता महेश पर 22 सितंबर को आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया था।

महेश को अरानी पुलिस के अधिकारियों ने उनके आवास पर हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। महेश ने यह कहकर अपनी टिप्पणियों का बचाव किया कि उन्होंने केवल सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणी के लिए मंत्री उदयनिधि स्टालिन से माफी की मांग की थी।
महेश ने कहा कि मंच पर अपने भाषण के दौरान मैंने उदयनिधि को सनातन धर्म के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने की मांग की थी। मैंने धारा 302 के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी आह्वान किया, क्योंकि उदयनिधि ने अपने बयानों में 'उन्मूलन' शब्द का इस्तेमाल किया था।
महेश के खिलाफ दायर आरोपों में दुश्मनी को बढ़ावा देना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और भड़काऊ भाषण देना शामिल है।
यह भी पढ़ें- क्या सनातन टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दर्ज होगी FIR? SC ने दी याचिका पर सुनवाई को सहमति












Click it and Unblock the Notifications