कोरोना से उभरी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया-सता रहा था मौत का डर

नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को पिछले महीने कोरोना संक्रमण ( Covid-19 ) हो गया था। हालांकि अब वह इससे पूरी तरह उबर चुकी हैं। तमन्ना ने हार ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा है। उनकी इस फोटो पर लोग के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। अभिनेत्री अब अपने घर पर है और जल्द ही काम पर वापसी करेगीं। इसके लिए वह एक्सरसाइज कर लगातार अपना स्टेमिना बढ़ा रही हैं।

'दवाईयां लेने के कारण मैं भारी दिखने लगी थी'

'दवाईयां लेने के कारण मैं भारी दिखने लगी थी'

सोशल मीडिया पर लोगों की असंवेदनशीलता के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा,'हमारे आसपास के लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं? इलाज के दौरान खूब सारी दवाईयां लेने के कारण मैं भारी दिखने लगी थी। कई लोग हैं जिन्होंने मेरी एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए मुझे मोटा कहा। इससे मुझे पता लगा कि लोग यह नहीं देख पाते कि वह व्यक्ति इस दौरान किस दौर से गुजरा होगा। बजाय इसके वह केवल खामियों को देख सकता है।'

'अब अपनी जिंदगी को और ज्यादा खुलकर जीउंगी'

'अब अपनी जिंदगी को और ज्यादा खुलकर जीउंगी'

तमन्ना भाटिया ने कहा कि, ,'जब मैं इलाज करवा रही थी तो मैं वास्तव में डर गई थी। मेरे अंदर लगातार मौत का डर था। मेरे पास अंदर गंभीर लक्षण थे। मुझे पता था कि ऐसे लक्षणों वाले दूसरे मरीज इलाज के दौरान ही जंग हार चुके थे। लेकिन डॉक्टरों ने वास्तव में मुझे बचा लिया और मुझे धन्यवाद देना चाहिए। माता-पिता भी मेरे साथ सपोर्ट में खड़े रहे। इससे मुझे एहसास हुआ कि जीवन वास्तव में कितना मूल्यवान है। तमन्ना मानती हैं कि कोरोना को हराने के बाद वे अपनी इस खूबसूरत जिंदगी की अहमियत समझ गई हैं। वे अब अपनी जिंदगी को और ज्यादा खुलकर जीने वाली हैं।

तमन्ना के माता-पिता को भी हो चुका है कोरोना

तमन्ना के माता-पिता को भी हो चुका है कोरोना

इससे पहले अगस्त में तमन्ना के माता-पिता पिता संतोष भाटिया और मां रजनी भाटिया कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी सूचना तमन्ना ने अपने फैंस को ट्विटर के माध्यम से दी थी। तमन्ना ने पोस्ट में बताया कि उनके माता-पिता में कोरोना से जुड़े लक्षण दिख रहे थे और जब टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकले। तमन्ना जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आने वाली हैं।इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कबीर दुहन सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+