भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद पर तालिबान ने साफ किया अपना रुख, कहा- यह द्विपक्षीय और आंतरिक मामला
अफगानिस्तान और उसकी राजधानी काबुल पर कब्जा कर लेने के बाद तालिबान ने भारत और पाकिस्तान के बीच सदियों पुराने कश्मीर विवाद पर अपना रुख साफ किया है।
नई दिल्ली, 17 अगस्त। अफगानिस्तान और उसकी राजधानी काबुल पर कब्जा कर लेने के बाद तालिबान ने भारत और पाकिस्तान के बीच सदियों पुराने कश्मीर विवाद पर अपना रुख साफ किया है। तालिबान के करीबी लोगों का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि तालिबान ने इसे द्विपक्षीय और आंतरिक मुद्दा बताया है। समाचार एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि इस संगठन का कश्मीर पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना नहीं है।

घाटी में बढ़ते आतंकवाद को लेकर अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इसकी स्थिति बहुत कम है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान स्थित समूह युद्धग्रस्त राष्ट्र में उभरती स्थिति का कश्मीर के लिए उपयोग कर सकें। अधिकारी का हवाला देते हुए एएनआई ने कहा कि इस बात को लेकर चिंता है कि अफगानिस्तान इस्लामिक आतंकवाद का पहला केंद्र बन सकता है।
उनके पास राज्य है, उनके पास उन सभी हथियारों तक पहुंच है जिनकी आपूर्ति अमेरिका ने की है। इसके अलावा उनके पास 3 लाख से अधिक अफगान राष्ट्रीय सेना के जवानों के हथियार भी हैं। अफगानिस्तान में तेजी से बदलती स्थिति से परिचित लोगों ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और लश्कर-ए-झांगवी जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों की अफगानिस्तान में मौजूदगी है और उन्हें काबुल के कुछ गांवों और कुछ हिस्सों में तालिबान की मदद से चौकियों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। अधिकारी ने बतायाकि अतीत में अफगानिस्तान में पाकिस्तानी संगठनों के शिविर थे। इसलिए हमें जम्मू-कश्मीर के विषय में सावधान रहना होगा।
यह भी पढ़ें: यूपी ने पार किया कोरोना वैक्सीनेशन का 6 करोड़ का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 27 नए मामले
उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा तालिबान को प्रभावित करने की कोशिश की संभावना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस तरह के कदम का बहुत सीमित प्रभाव होने की संभावना है क्योंकि तालिबान ने ताकत के दम पर सत्ता हासिल कर ली है।
कमजोर तालिबान को प्रभावित कर सकता है ISI
अधिकारी ने कहा कि आईएसआई कमजोर तालिबान को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।












Click it and Unblock the Notifications