यूपी ने पार किया कोरोना वैक्सीनेशन का 6 करोड़ का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 27 नए मामले

लखनऊ, 17 अगस्त: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इस अवधि में 24 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 420 है। अब तक कुल 16,85,785 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। बता दें, बीते 24 घंटे में 54 जिलों में कोरोना का एक भी नया केस नहीं, जबकि 21 जिलों में पांच से भी कम नए संक्रमित मिले। प्रदेश के 17 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं

uttar pradesh crosses 6 crore mark in Covid 19 vaccination

Recommended Video

    Coronavirus India update: देश में एक दिन में सबसे ज्यादा Vaccine लगाने का बना Record |वनइंडिया हिंदी

    यूपी में 6 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगी

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 1,83,270 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक 6,94,66,980 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के मामले में यूपी सबसे आगे हो गया है। यूपी में अब तक छह करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी है। मंगलवार को यूपी में दो लाख 40 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन किए गए हैं। यूपी में अब तक 6,01,50,050 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से पहली डोज की संख्या 5 करोड़ 7 लाख डोज से ज्यादा है। वहीं, 95 लाख दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।

    प्रदेश के 17 जिले कोरोना मुक्त

    उन्होंने कहा कि देश में 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में एक्टिव केस 450 से भी कम हैं। यूपी में जितने केस हैं उससे कई गुना ज्यादा नए केस कई राज्यों में आ रहे हैं। बता दें, बीते 24 घंटे में 54 जिलों में कोरोना का एक भी नया केस नहीं, जबकि 21 जिलों में पांच से भी कम नए संक्रमित मिले। प्रदेश के 17 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनमें अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+