ताजमहल पर तकरार के बीच 26 अक्टूबर को ताज का दीदार करेंगे सीएम योगी

ताजमहल पर बीजेपी नेता संगीत सोम के दिए विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने तंज कसा है

Recommended Video

    Yogi Adityanath to visit Taj Mahal after Sangeet Som calls it blot on Indian Heritage|वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। ताजमहल पर जारी तकरार के बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा जाएंगे। इस दौरान योगी ताजमहल को देखने भी जाएंगे। यूपी के सीएम 26 अक्टूबर को ताज प्रोजेक्ट की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ पहली बार ताजमहल को देखने जाएंगे।

    आजम खान ने कसा तंज

    आजम खान ने कसा तंज

    ताजमहल पर बीजेपी नेता संगीत सोम के दिए विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने तंज कसा है। उन्होंने संगीत सोम पर व्यंग्य करते हुए कहा है कि ताजमहल के अलावा राष्ट्रपति भवन और संसद भी गुलामी के प्रतीक हैं, इन सबको भी मिटा देना चाहिए। आजम खान ने कहा, 'मैं पहले से ही इस राय पर हूं कि गुलामी की उन तमाम निशानियों को मिटा देना चाहिए, जिससे कल के शासकों की बू आती हो।'सपा नेता ने तंज कसते हुए कहा, 'अकेले ताजमहल ही क्यों? संसद, राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार, लाल किला क्यों नहीं? ये सब गुलामी की निशानी है।'

    यूपी सरकार ने संगीत के बयान से किया किनारा

    यूपी सरकार ने संगीत के बयान से किया किनारा

    संगीत सोम के बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताते हुए यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ताजमहल पर मुख्यमंत्री पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं कि वह हमारी विरासत का हिस्सा है। हमारी सरकार ने ताजमहल के आसपास पार्क और अन्य तमाम सुविधाओं के लिए 155 करोड़ रुपए का बजट अनुमोदित किया है। संगीत सोम के बयान पर उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना विचार रखने की छूट है, लेकिन सरकार का ताजमहल को लेकर नजरिया साफ है औऱ हमने अपनी प्राथमिकता को पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

    संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा कहा था

    संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा कहा था

    गौरतलब है कि संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताते हुए कहा था कि बहुत लोगों को दर्द हुआ कि आगरा का ताजमहल ऐतिहासिक स्थलों से निकाल दिया गया, कहां का इतिहास, कौन सा इतिहास, क्या वो इतिहास कि ताजमहल को बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान से सभी हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था, ऐसे लोगों का अगर आज भी इतिहास में नाम होगा तो ये दुर्भाग्य की बात है और मैं गारंटी के साथ आपसे कहता हूं कि इतिहास बदला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+