Taimur Ali Khan Birthday: करीना ने कहा-'अम्मा से ज्यादा कोई तुम्हें प्यार नहीं कर सकता'
Taimur Ali Khan Birthday: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस करीना (Kareena Kapoor) और एक्टर सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) चार बरस के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सबसे क्यूट सेलिब्रेटी किड्स में से एक तैमूर के लिए उनकी मम्मी करीना ने एक बड़ी ही टचिंग पोस्ट लिखी है, इस पोस्ट के साथ ही करीना ने तैमूर की एक प्यारी तस्वीर को भी पोस्ट किया है।

करीना ने शेयर की तैमूर की क्यूट तस्वीर
तस्वीर में तैमूर बकरी के बच्चों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं, वो चारा उठाते भी दिख रहे हैं, उनकी क्यूटनेस का कोई जवाब नहीं है, उनकी ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। करीना ने अपनी पोस्ट में तैमूर को बहुत सारा प्यार और आशीष के साथ लिखा है कि 'अम्मा से ज्यादा आपको कई प्यार नहीं कर सकता है।'

'अम्मा से ज्यादा तुमसे कोई प्यार नहीं कर सकता'
करीना ने कहा कि 'अपने सपनों का पीछा करो और अपने जीवन में वह सब करो, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आए। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, माई टिम।' करीना कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो कि करीना इन दिनों गर्भवती हैं।

मार्च महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी करीना
करीना अगले साल के मार्च महीने में अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। लेकिन प्रेग्ननेंसी की दौरान भी उनका काम चालू हैं, वो सोशल मीडिया, यूट्यूब और फोटोशूट में इन दिनों व्यस्त हैं। मालूम हो कि अगस्त के महीने में सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'

सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं करीना कपूर
गौरतलब है कि करीना कपूर एक्टर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं, सैफ की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। पहली शादी से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। सारा अली खान एक अभिनेत्री हैं, सैफ ने 1991 में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया। फिर इसके बाद करीब पांच साल के रिलेशनशिप के बाद करीना-सैफ ने साल 2012 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications