VIDEO: सैफ के साथ घूमने निकले तैमूर, फोटोग्राफरों को देख बोले- मैं जाऊं क्या?

VIDEO: फोटोग्राफरों को देख बोले तैमूर- मैं जाऊं क्या?

मुंबई, 24 जुलाई: सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अपने जन्म के बाद से लगातार मीडिया में रहते हैं। वो जैसे ही घर से निकलते हैं, फोटोग्राफर से घिर जाते हैं। शनिवार शाम जब तैमूर घर से निकले तो फोटोग्राफरों की भीड़ देखकर उन्होंने पूछा कि क्या वो अब यहां से जा सकते हैं। ये देख फोटोग्राफर भी एक बार चौंक गए।

पिता के साथ निकले तैमूर

पिता के साथ निकले तैमूर

सैफ अली खान तैमूर और सोहा की बेटी इनाया को लेकर निकले थे। जब ये लोग घर से निकलकर गाड़ी की तरफ बढ़े तो वहां जमा तमाम फोटोग्राफर ने उनको घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। तैमूर इससे जरा भी घबराए नहीं बल्कि खुद से पूछा कि क्या वो जा सकते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

वायरल भयानी ने इंस्टा पर ये तस्वीर शेयर की है, जिसमें तैमूर फोटोग्राफर्स की तरफ हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो मुस्कुरा भी रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तैमूर पैदा होने के बाद से ही पापराजी के पसंदीदा रहे हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अक्सर पैपराजी को पोज देते और बातचीत करते भी दिखे हैं।

जन्म के समय से ही चर्चा में हैं तैमूर

जन्म के समय से ही चर्चा में हैं तैमूर

तैमूर 2016 में पैदा हुए थे। वो करीना कपूर के बड़े बेटे हैं। वहीं सैफ के तीसरे बच्चे हैं। तैमूर पैपराजी के बीच जितने प्रसिद्ध हैं, उतने ही उनके बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच भी हैं। सैफ अली खान ने एक बार यह खुलासा किया था कि कुछ प्रोड्यूसर्स चाहते थे कि तैमूर फिल्मों के प्रमोशन का हिस्सा बनें लेकिन इसके लिए तैमूर की मम्मी करीना कपूर ने इससे इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+