जमीन केस में तहसीलदार ने ली 1 करोड़ 10 लाख की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली। तेलंगाना में किसारा के तहसीलदार ई बालाराजू नागराजू को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। एसीबी ने शुक्रवार की रात तहसीलदार के घर छापा मारा था, जहां उसे 1 करोड़ 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार और टैक्स अधिकारी ने कथित तौर पर रामपल्ली में 28 एकड़ जमीन का सेटलमेंट कराने के लिए ये रिश्वत ली थी।

Recommended Video

    Hyderabad: Tehsildar के घर ACB का छापा, रिश्वत के पैसों का लग गया ढेर | वनइंडिया हिंदी
    bribe, tahsildar, anti corruption bureau, telangana, tax officer, acb, tahsildar caught red handed with a bribe, keesara tahsildar, land case, रिश्वत, तहसीलदार, एसीबी, एंटी करप्शन ब्यूरो, टैक्स अधिकारी, तेलंगाना, तेलंगाना कीसारा तहसीलदार, तहसीलदार रिश्वत

    एसीबी ने तहसीलदार नागराजू के अलावा गांव के रेवेन्यू अधिकारी (वीआरओ) बी सायराज को भी हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें किसारा मेडचल मलकाजगिरी जिले का मंडल मुख्यालय है। जिसे हैदराबाद से अलग करते हुए एक नया जिला बनाया गया था। एसीबी ने पैसा गिनने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया है। हैदराबाद के एक प्रमुख वाणिज्यिक और आवासीय इलाके एएस राव नगर में आरोपी के घर पर छापा मारा गया था। एसीबी के सूत्रों का कहना है कि ये ऑपरेशन शुक्रवार की रात शुरू हुआ था और शनिवार को भी जारी रहेगा।

    एसीबी के अधिकारियों ने बिचौलिये का काम करने वाले रियल एस्टेट डीलर सी श्रीनाथ और कंदादी अंजी रेड्डी को भी हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद किए गए पैसों में ज्यादातर 500 रुपये के नोट हैं। जब छापेमारी में एसीबी ने इतना पैसा देखा तो वो भी हैरान रह गए।

    इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग भी इतनी रिश्वत लिए जाने पर हैरानी जता रहे हैं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आरोपियों के दफ्तरों और घरों पर छापेमारी अभी जारी रहेगी। इससे पहले बीते साल एसीबी ने दो अलग-अलग मामलों में दो महिला तहसीलदारों को क्रमश: 93 लाख और 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+