छोटे कपड़ों में केंडल जेनर की तस्वीरें हुई वायरल तो ताहिरा कश्यप ने गिनाए भारी शरीर के फायदे, लिखा खास मैसेज

छोटे कपड़ों में केंडल जेनर की तस्वीरें हुई तो ताहिरा कश्यप ने गिनाए शरीर के फायदे, लिखा खास मैसेज

नई दिल्ली। मशहूर मॉडल केंडल जेनर ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है। जिसमें वो काफी कम कपड़ों में हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और यूजर्स उनकी फिटनेस और फिगर की तारीफ कर रहे हैं। केंडल के फोटोशूट और फिगर को लेकर लेखिका और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने भारी शरीर की तुलना केंडल से करते हुए कई बातें की हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

 सोचती हूं, क्या इस तरह का शरीर और ऐसा दिखना संभव है

सोचती हूं, क्या इस तरह का शरीर और ऐसा दिखना संभव है

ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- केंडल का लिंगरी फोटोशूट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। कई महिलाओं की तरह मैं भी सोचती हूं कि क्या इस तरह का शरीर और ऐसा दिखना संभव है। केंडल की ड्रेस पर वो आगे लिखती हैं बेली बटन तो ऐसे ही है जैसे किसी बच्चे को काला टीका लगाया गया हो। समझ नहीं आता कि इतना छोटा कपड़ा किसी की निजता को कैसे छिपा सकता है।

खुद से प्यार करना सीखिए

खुद से प्यार करना सीखिए

ताहिरा ने लिखा है, मैं जब ये सब देखता हूं तो क्या सोचती हूं। मैंने 69 किलो वजनी महिला को उसकी स्ट्रॉन्ग बॉडी और चोटों के निशान के साथ देखा, जिससे उसने अपने पपी, बेटी और दीदी को खराब लिफ्ट में फंसने से बचाया था। मैंने दरवाजे को पूरी ताकत लगाकर खोला और तीनों को बचाते हुए बाहर निकाली। ये वजन ही है जिसकी वजह से मुझे हीरो जैसा महसूस हुआ। मैंने इस वजन का शुक्रिया किया जिसे मैं कम करने की कोशिश कर रही थी। आखिर में उन्होंने लिखा कि कहानी को बताने का मकसद ये है कि खुद से प्यार करिए और उसके नए तरीके ढूंढ़िए।

ताहिर की पोस्ट की हो रही तारीफ

ताहिर की पोस्ट की हो रही तारीफ

ताहिरा कश्यप की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं और उनकी तारीफ कर चुके हैं। ताहिरा कश्यप कुछ समय पहले कैंसर से भी जूझ चुकी हैं। कैंसर के समय भी जिस तरह से उन्होंने इसका सामना किया था। उसको लेकर उनकी काफी तारीफ हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+