आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपनी रिलेशनशिप से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपनी रिलेशनशिप से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। 'फिल्म कंपेनियन' को दिए एक इंटरव्यू में ताहिरा ने बताया कि उनके पति आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' के दौरान वो दोनों अपनी रिलेशनशिप में एक बेहद कड़वे अनुभव से गुजरे थे। आपको बता दें कि ताहिरा कश्यप इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपनी बॉडी के बैक साइड की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनकी सर्जरी का निशान दिख रहा था। अब ताहिरा ने फिल्म विक्की डोनर के दौरान उनके पति के साथ अपने तालमेल को लेकर बात की है।

'उस समय हम दोनों ही मैच्योर नहीं थे'
इंटरव्यू में ताहिरा ने बताया, 'जिस समय आयुष्मान विक्की डोनर फिल्म कर रहे थे, उस वक्त मैं गर्भवती थी और मेरे मन में असुरक्षा की भावना भर गई थी। वो हम दोनों के लिए सबसे बुरा दौर था। मुझे लगता है कि उस समय हम दोनों ही मैच्योर नहीं थे। आयुष्मान इतने मैच्योर नहीं थे कि वो मेरा हाथ पकड़ते और मुझसे कहते कि सबकुछ ठीक है। खासकर उस वक्त, जब मैं गर्भवती थी और अपने हार्मोन के कारण कुछ परेशान थी। ठीक इसी तरह मेरे अंदर भी इतनी मैच्योरिटी नहीं थी कि मैं उन सब चीजों को सामान्य तौर पर लेती और ये बात समझती कि यह सब बीत जाएगा। उस वक्त हम दोनों में से किसी ने भी मैच्योरिटी नहीं दिखाई।'

'आयुष्मान जानते थे कि मैं बुरी लड़की नहीं हूं'
ताहिरा ने बताया, 'मैं एक गैर-फिल्मी बैकग्राउंड से मुंबई आई थी इसलिए मुझे एक अभिनेता की पत्नी के तौर पर खुद को एडजस्ट करने में समय लगा। आपके दिमाग में ये बात हो कि आपके पति को चारों तरफ से खूबसूरत महिलाएं घेरे हुए हैं और आप उस बैकग्राउंड से नहीं आतीं तो आपके अंदर अपने आस-पास हो रही इन सब चीजों से निपटने की मैच्योरिटी नहीं होगी। शुक्र है कि शादी से पहले हम करीब 9-10 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। क्योंकि... मैं जानती थी कि वो बुरा इंसान नहीं है और आयुष्मान जानते थे कि मैं बुरी लड़की नहीं हूं। और शायद...इसी सोच ने हम दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार और साथ बनाए रखा।'

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं ताहिरा
गौतलब है कि कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना ने साल 2008 में शादी की थी। ताहिर और आयुष्मान का एक बेटा विराजवीर और एक बेटी वरुष्का हैं। मुंबई में एक टीचर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली ताहिरा ने बताया कि वो हमेशा से एक फिल्म निर्माता बनना चाहती थीं। साल 2017 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म टॉफी के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसे काफी सराहा गया। ताहिरा जल्द ही अपनी एक और फिल्म पर काम शुरू करेंगी, जिसमें आयुष्मान भी उनके साथ काम करेंगे। ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर कैंसर को लेकर प्रेरणा देने वाली पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

'अपने सभी दागों को गले से लगाती हूं'
हाल ही में ताहिरा कश्यप ने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर के साथ एक खास पोस्ट लिखी थी। ताहिरा ने लिखा, 'वर्ल्ड कैंसर डे, ये मेरा दिन है। आप सभी को बधाई। उम्मीद करूंगी कि आप लोग इस दिन को कुछ ऐसे सेलिब्रेट करें, जो कैंसर को लेकर लोगों में बने टैबू (अंधविश्वास) को मिटा दे। मैं वास्तव में अपने सभी दागों को गले से लगाती हूं क्योंकि वो मेरे सम्मान के बैज हैं। न जाने कितनी ही बार लाइफ में ऐसा होता है कि हम पीछे चले जाते हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि हम एक कदम या कम से कम आधा कदम तो आगे बढ़ें। ये फोटो मैंने आप लोगों से इसलिए साझा की, ताकि मैं इस बीमारी से लड़ने के हौसले को बयां कर सकूं। मेरा मकसद इस बीमारी को सेलिब्रेट करना नहीं बल्कि उस जज्बे को बताना है, जिसे मैंने महसूस किया है।'
-
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications