Tahawwur Rana Remand: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी मंजूर, NIA हिरासत में भेजा
Tahawwur Rana Remand:दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में देर रात सुनवाई के बाद अदालत से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड मिली है। उसे विशेष NIA कोर्ट में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने उसकी 20 दिनों की रिमांड मांगी थी, हालांकि कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित किया, जिसके बाद 18 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया।
अब पटियाला हाउस कोर्ट से राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय ले जाया गया है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी तहव्वुर राणा को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट के सामने NIA ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने आदेश रिज़र्व कर लिया था।

Tahawwur Rana Remand: 20 दिन की रिमांड मांगी, मिली 18 दिन
सुनवाई के दौरान NIA ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की पुलिस हिरासत को सही ठहराने के लिए उसके द्वारा भेजे गए ईमेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं। एजेंसी ने अदालत को बताया कि भयावह साजिश का पर्दाफाश करने के लिए हिरासत में पूछताछ बहुत जरूरी है। जांचकर्ता घातक आतंकी हमलों को अंजाम देने में राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे।
NIA ने आगे बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी नंबर 1 डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा से पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी। संभावित चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा जिसमें उसके सामान और संपत्तियों का ब्यौरा था। उसने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया।
एनआईए ने जारी की पहली तस्वीर
इससे पहले एनआईए की ओर से राणा की एक तस्वीर जारी की गई, हालांकि इस तस्वीर में उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं यूएस से आने के बाद तहव्वुर राणा का मेडिकल चेकअप करवाया गया, पालम एयरपोर्ट के अंदर ही डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेकअप किया, जो कि लीगल प्रोसेस का हिस्सा था।












Click it and Unblock the Notifications