16 साल पहले जहां दहलाया था देश, आज उसी धरती पर जंजीरों में तहव्वुर राणा! अकड़ हुई कम? सामने आई पहली तस्वीर
Tahawwur Rana Arrest News: 26 नवंबर 2008, वो तारीख जिसे भारत कभी नहीं भूल सकता। और आज, 16 साल चार महीने बाद, उसी हमले के सह-साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत की जमीन पर जंजीरों में देखा गया।
अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाए गए राणा की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो हाथों में बेड़ियों के साथ, सिर झुकाए हुए दिखाई दे रहा है। उसके चारों ओर अमेरिकी मार्शल्स थे, जो उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप रहे थे।

तस्वीरें जो सच की शुरुआत हैं
ये तस्वीरें अमेरिकी न्याय विभाग के जनसंपर्क विभाग ने जारी की हैं। जो सिर्फ एक गिरफ्तार आरोपी की झलक नहीं, बल्कि एक 17 साल पुराने जख्म पर कार्रवाई की शुरुआत की तस्वीर है।
अब NIA के सवालों के घेरे में राणा
गुरुवार, 10 अप्रैल की देर रात दिल्ली पहुंचते ही NIA ने उसे गिरफ्तार किया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी मंजूर की। NIA की टीम अब तहव्वुर राणा से पूछेगी वो सब, जो 26/11 के पीछे की परतें खोल सकता है -
- ISI की प्लानिंग क्या थी?
- हेडली को इंडिया भेजने के पीछे असली मकसद क्या था?
- किन-किन जगहों की रेकी हुई थी?
- हमले के दौरान कौन दे रहा था आतंकियों को लाइव इंस्ट्रक्शन?
166 लोगों की मौत, 238 घायल और एक बड़ा नेटवर्क
NIA के मुताबिक, राणा ने डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाउद गिलानी, लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) के आतंकियों के साथ मिलकर हमलों की साजिश रची थी।
166 से ज्यादा लोग मारे गए, 238 से ज्यादा घायल हुए। NIA ने अदालत में राणा द्वारा भेजे गए ईमेल्स और अन्य डिजिटल सबूत पेश किए हैं, जो उसकी संलिप्तता साबित करते हैं।
कैसी है राणा की हिरासत?
राणा को NIA के विशेष सेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे निगरानी है। हर 48 घंटे में मेडिकल जांच जरूरी है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उसकी मेडिकल ज़रूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए।
अब क्या आगे होगा?
- हर दिन की पूछताछ की डायरी तैयार की जाएगी
- पूछताछ में सामने आए हर नाम और लिंक की तलाशी और पुष्टि की जाएगी
- आखिरी में राणा से लिया जाएगा डिस्क्लोजर स्टेटमेंट, जो कोर्ट में पेश किया जाएगा
एक बड़ी शुरुआत
राणा का भारत में होना सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक लंबे इंतजार के बाद न्याय की दिशा में बढ़ाया गया बड़ा कदम है। अब सवाल ये है - क्या राणा के मुंह से निकली सच्चाई पाकिस्तान की भूमिका, ISI की साजिश और बाकी मास्टरमाइंड्स तक हमें पहुंचा पाएगी? पूरे देश की नजर अब NIA की पूछताछ और तहव्वुर राणा के जवाबों पर है।












Click it and Unblock the Notifications