'तारक मेहता...' के 'टप्पू' के पापा के निधन पर 'गोगी' ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- जिसके साथ होता...

मुंबई, मई 13: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मशहूर हुए युवा एक्टर भव्य गांधी ने मंगलवार को कोविड -19 में अपने पिता विनोद गांधी को खो दिया था। भव्य ने बुधवार को अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की थी। अब समय शाह जो शो में 'गोगी' की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने भव्य के पिता के लिए एक इमोशनल नोट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। समय शाह और भव्य गांधी दोनों चचेरे भाई हैं।

समय शाह 'गोगी' ने शेयर की फोटो

समय शाह 'गोगी' ने शेयर की फोटो

कोरोना महामारी के चलते रोजाना लाखों लोगों की सांसें थम रही हैं। यह खतरनाक वायरस ने बॉलीवुड और टीवी के कई चहेते सितारों को हमसे छीन लिया है। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी के पिता की मुंबई में निधन हो गया था। वो पिछले हफ्ते ही कोरोना संक्रमित हुए थे। भव्य के पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए समय शाह ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

समय शाह का इमोनशन पोस्ट

समय शाह का इमोनशन पोस्ट

एक्टर समय शाह ने इस दौरान लिखा कि जिसके साथ होता है, वही समझ सकता है औरों को तो सिर्फ दिखावे का खेल रचना होता है। औरों को तो बस दूर बैठकर बातें बनानी होती हैं। मगर, असल में जिसके साथ होता, वही किसी को खोता और फिर रोते-रोते खुद को ही चुप कराता। अंधेरे में चीखता और पूछता कि आखिर मेरे साथ ही क्यों? क्यों सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा होता?

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे विनोद गांधी

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे विनोद गांधी

आपको बता दें कि भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी का मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया था। वो पिछले 10 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। विनोद गांधी पेशे से बिल्डर थे। पिता के जाने के बाद भव्य के परिवार में अब उनकी मां और एक भाई और हैं। हाल ही में उनके परिवार में कजिन सिस्टर यानी समय शाह की बहन की शादी थी, लेकिन पापा की बिगड़ी हुई तबीयत की वजह से वो और उनका परिवार शादी में शामिल नहीं हो पाया था।

9 साल तक निभाया 'टप्पू' का किरदार

9 साल तक निभाया 'टप्पू' का किरदार

भव्य गांधी ने 9 साल तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने के बाद शो को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने गुजराती फिल्में में करना शुरू किया। भव्य ने पापा तमन्ना नहीं समझौता, स्ट्राइकर, बाप कमाल दारो धमाल जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। हालांकि एक्टर भव्य गांधी अब शो के मेंबर नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस 'टप्पू' के नाम से ही जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+