तापसी पन्नू ने शेयर की बचपन की फोटो, अनुराग कश्‍यप ने किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसका अनुराग कश्यप और विक्की कौशल ने मजाक उड़ाया है। मिशन मंगल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो विनिंग प्राइज लेती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए तपासी ने बताया है कि उन्हें ये प्राइज क्यों मिला है। तापसी ने अपनी इस तस्वीर को फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'स्पोर्ट्स मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। हर साल स्कूल रेस ट्रैक मेरा वॉर जोन बनता था। मेरे परिवार और टीचर्स को हमेशा मेरा साथ देने के लिए थैंक्यू।'

इस तरह विक्‍की कौशल-अनुराम कश्‍यप ने मजाक उड़ाया

इस तरह विक्‍की कौशल-अनुराम कश्‍यप ने मजाक उड़ाया

तापसी की तस्वीर पर पहले विक्की कौशल ने उनकी खिंचाई करते हुए कमेंट किया, पक्का दो चार को धक्का जरूर मारा होगा। इसके बाद अनुराग कश्यप ने भी तापसी की खिंचाई की। अनुराग ने कमेंट किया, चलो कोई तो अवॉर्ड मिला। अनुराग के इस कमेंट पर तापसी ने जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, हाहाहाहा, स्कूल-कॉलेज सब ठीक था। लाइफ में उसके बाद कॉम्प्टिशन बहुत फेयर हो गए। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एनडीटीवी के प्रोग्राम 'जय जवान' में जब विक्की से पूछा गया कि उनकी फेवरिट एक्ट्रेस कौन हैं?

वर्क फ्रंट पर तापसी पन्‍नू

वर्क फ्रंट पर तापसी पन्‍नू

तो इस पर एक्टर ने तापसी पन्नू का नाम लिया था। विक्की ने कहा था कि वो दोनों एक-साथ खूब मस्ती करते हैं। बता दें विक्की और तापसी एक साथ 'मनमर्जियां' फिल्म में नजर आए थे। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तापसी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन मंगल में नजर आईं थीं। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 113 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

मूंह फट अंदाज के लिए मशहूर हैं तापसी

मूंह फट अंदाज के लिए मशहूर हैं तापसी

तापसी काफी मूंह फट भी हैं इसलिए वो अपनी बाते खुलकर सबके सामने रखती हैं। कई बार वो अपने विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में कहा, "कि फिल्म उद्योग में महिलाओं पर केंद्रित फिल्में बनने और दर्शकों में इसे स्वीकार किए जाने से ही बॉक्स ऑफिस पर महिला और पुरुष कलाकारों की सफलता में जो अंतर दिखता है, उसे हटाया जा सकता है"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+