तापसी ने इस तरह बचाई एक बुजुर्ग महिला की जान, एक्ट्रेस तिलोत्तमा ने जमकर की तारीफ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की इन दिनों कोई फिल्म तो नहीं आई, लेकिन वो सुर्खियों में छाई रहती हैं। चाहे कंगना रनौत से उनका 'पंगा' हो या फिर इनकम टैक्स की रेड। हाल ही में तापसी ने एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने भी उनकी तारीफ में काफी कुछ कहा है।

Recommended Video

    Taapsee Pannu ने ऐसे बचाई elderly woman की जान, Tillotama Shome ने की जमकर तारीफ | वनइंडिया हिंदी
    तापसी को बताया मेहनती

    तापसी को बताया मेहनती

    एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा कि मैंने कभी तापसी के साथ काम नहीं किया, लेकिन मुझे ये बात पहले से पता थी कि वो काफी ज्यादा मेहनती हैं। मुझे ये बात नहीं पता था कि एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही तापसी कितनी मानवीय हैं। हाल ही में उन्होंने प्लेटलेट्स डोनेट कर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई, जो एक महान काम था। मैं आपको इसके लिए शुभकामनाएं देती हूं और आपकी ताकत की प्रशंसा करती हूं। तिलोत्तमा ने इस ट्वीट में तापसी को टैग भी किया है।

    ट्विटर यूजर ने बताया किस्सा

    ट्विटर यूजर ने बताया किस्सा

    इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरे फ्रेंड की दादी को प्लेटलेट्स की जरूरत थी। तापसी मुझे या मेरे दोस्त को नहीं जानती थीं। इसके बावजूद उन्होंने प्लेटलेट्स डोनेट करने का ऑफर दिया। ये उनकी मानवीय पहल थी। अंत में उन्होंने लिखा कि ये हमारे लिए बहुत कीमती था। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना।

    इन प्रोजेक्ट्स पर कर रहीं काम

    इन प्रोजेक्ट्स पर कर रहीं काम

    लॉकडाउन और पाबंदियों के खत्म होने के बाद अब तापसी पन्नू अपने नए प्रोजेक्ट्स में जी-जान से जुट गई हैं। जल्द ही वो 'शाबाश मिट्ठू' में नजर आएंगी। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही है। जिसमें तापसी मिताली के किरदार में हैं। इस फिल्म के लिए तापसी काफी मेहनत कर रहीं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो नेट पर पसीना बहाती नजर आ रहीं। इसके अलावा वो फिल्म 'रश्मि' पर भी काम कर रहीं। ये फिल्म गुजरात की एक लड़की पर बन रही है, जिसे भगवान की ओर से तेज दौड़ने का आशीर्वाद मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+