T20 World Cup 2024: भारत की जीत पर राहुल गांधी बोले- "मेन इन ब्लू" ने गौरान्वित किया, जानें और किसने क्या कहा
India win T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टी 20 विश्वकप में फाइनल मैच में हरा कर इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत हासिल कर 20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारतीय टीम 17 साल बाद टी वर्ल्ड कप में विश्वविजेता बन गई है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशी से गदगद हैं।
पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने भारतीय टीम को उसकी इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

पीएम मोदी बोले- दिल जीत लिया
रात के साढ़े ग्यारह बजे भारत की शानदार जीत पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें पीएम मोदी में कहा टीम इंडिया ने एक के बाद एक शानदार विजय हासिल कर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया।
पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों की ओर से टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व विजेता बनकर पूरे भारत को गौरान्वित किया है। आपने खेल के मैदान वर्ल्ड कप जीतकर भारत के 140 करोड़ भारतवासियों का दिल जीत लिया है। पीएम मोदी ने लिखा कहा चैंपियन! हमारी टीम टी20 विश्व कप को शानदार अंदाज में घर लेकर आई! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।
राहुल गांधी बोले- मेन इन ब्लू ने गौरान्वित किया
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी। राहुल गांधी ने लिखा
"विश्व कप में शानदार जीत और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई! सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल, मुझे पता है कि टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन को याद करेगी। शानदार" ब्लू जर्सी में हमारी टीम ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है"
शाह ने बोली जानें क्या कहा?
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम का बधाई देते हुए वीडियो शेयर किया और उनकी लिखी हुई बात को कैप्शन में लिखा "चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 विश्व कप घर लाती है! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। ये मैच ऐतिहासिक था.












Click it and Unblock the Notifications