Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup 2022 के फाइनल में कौन होगा? आनंद महिन्‍द्रा ने निकाला ये मस्‍त तरीका, ट्वीट वायरल

T20 World Cup 2022 के फाइनल में कौन होगा? आनंद महिन्‍द्रा ने निकाला ये मस्‍त तरीका, ट्वीट वायरल

T20 World Cup 2022: आनंद महिन्‍द्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनकी पोस्‍ट आए दिन वायरल होती रहती है, इसकी वजह है कि वो समसमायिक विषयों पर ऐसी पोस्‍ट शेयर करते हैं जिसे देखकर हर किसी को मजा आ जाता है। एक बार फिर मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिन्‍द्रा ने ऐसा ट्वीट लिखा है जिसे देखकर हर किसी को मजा जा जाएगा। महिन्‍द्रा ने ये पोस्‍ट T20 World Cup 2022 के फाइनल में कौन होगा? इसको लेकर किया है।

anand mahindra

इन दिनों हर तरफ जब T20 World Cup 2022 के फाइनल में कौन होगा इस पर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच आनंद महिन्‍द्रा की ये मजेदार पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
याद रहे T20 World Cup 2022 के फाइनल को लेकर भारतीयों में जबरदस्‍त क्रेज है। भारत जो कि सेमिफाइनल में पहुंच चुका है और 10 नवंबर को भारतीय टीम इग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेंगी और इससे पहले 9 नवंबर को न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच सेमिफाइनल होगा। जिसके बाद ही निर्धारित होगा कि फाइलन में किन दो टीमों के बीच मुकाबला होगा।

आनंद महिन्‍द्रा ने टी 20 वर्ल्‍ड कप में कौन सी टीम फाइनल में खेलेंगी इसको देखने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

हालांकि महिन्‍द्रा ने ये ट्वीट 6 नवंबर को की है लेकिन अब सेमिफाइनल मुकाबला नजदीक आने पर ये पोस्‍ट जमकर वायरल हो रही है। महिन्‍द्रा ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्‍शन में लिखा- मैंने इस कुत्ते को भविष्य में देखने के लिए कहा और मुझे बताओ कि T20WorldCup2022 के फाइनल में कौन होगा, इसने वर्तमान की 'दीवार' को देखने का यह सरल तरीका निकाला। आपको क्या लगता है कि इसने क्या देखा? 😊

इस वीडियो में एक कुत्‍ता एक पैर दीवार पर और दूसरा पैर नारियल के पेड़ पर रख कर दीवार के उस पार दो महिलाओं के हो रहे झगड़े को देखने के लिए चढ़ता नजर आ रहा है। झगड़ा देखने के लिए वो दीवाल और पेड़ के बीच पैर फैलाते हुए ऊपर चढ़ता ही जा रहा है।

इस पोस्‍ट को अब तक लाखों की संख्‍या में लाइक और कमेंट मिल चुके हैं। हजारों लोग इसे रीट्वीट कर चुके है। वहीं कुछ लोग कमेंट कर रहे है ये कुत्‍ता फाइनल मैच में खेल रहे भारत और पाकिस्‍तान को देख रहा है। कोई लिख रहा सच में ये मैच इतना ही रोमांचक होने वाला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+