आ गई गर्मी इसलिए स्वाइन फ्लू का खतरा कम!
नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में स्वाइन फ्लू का कहर टूटा हुआ है। हजारों की संख्या में लोग इस फ्लू से पीड़ित है जिसके कारण पूरा देश इस समय परेशान है लेकिन अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा अनुमान है कि गर्मी बढ़ने के कारण स्वाइन फ्लू का खतरा कम हो जायेगा क्योंकि एच1एन1 का असर तापमान बढ़ने पर कम हो जायेगा।
वैज्ञानिकों के मुताबिक 35 डिग्री से अधिक के तापमान में स्वाइन फ्लू के वायरस खत्म हो जाते है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, स्वाइन फ्लू के वायरस का असर कम होता जाएगा।गर्म पेय पदार्थों के सेवन से भी स्वाइन फ्लू के वायरस का असर कम होता है।
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इलायची-कपूर के अलावा अपनाए ये घरेलू नुस्खे
इसलिए अब गोवा के स्वास्थ्य मंत्री फ्रांसिस डीसूजा ने कहा कि गर्मियों के आगमन के साथ जैसे जैसे तापमान बढ़ेगा, वैसे वैसे स्वाइन फ्लू का वायरस अपने आप खत्म होता जाएगा और स्थिति नियंत्रण में होगी।
आपको बता दें कि स्वाइन फ्लू की चपेट में हरियाणा, राजस्थान, गोवा, तेलंगाना, दिल्ली, यूपी, एमपी,जम्मू, कश्मीर जैसे देश के लगभग सभी बड़े राज्य हैं। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अस्पताओं में उनका पर्याप्त इलाज नहीं हो पा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय बार-बार कह रहा है कि उसके पास फ्लू से निपटने के पर्याप्त साधन है लेकिन फिर भी अस्पतालों में मरीज बदहाली के शिकार हैं।













Click it and Unblock the Notifications