यूपी BJP में बड़ा फेरबदल, स्वतंत्र देव सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल, स्वतंत्र देव सिंह बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को नया भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे यूपी भाजपा के अध्यक्ष थे, जिन्हें हाल ही में मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह दी गई है। महेंद्र नाथ पांडे के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह चर्चा थी कि जल्द ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा के संविधान के मुताबिक एक व्यक्ति एक ही पद पर रह सकता है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। आइए जानते हैं कि कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह।

कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह

कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह फिलहाल यूपी सरकार में परिवहन, प्रोटोकॉल और ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मूल रूप से यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले स्वतंत्र देव सिंह 8 सितंबर 2017 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। यूपी के भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच स्वतंत्र देव सिंह की मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्वतंत्र देव सिंह की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। वो पहले आरएसएस से जुड़े और उसके बाद भाजपा संगठन में सक्रिय हुए।

अखबार में रिपोर्टर के तौर पर कर चुके हैं काम

अखबार में रिपोर्टर के तौर पर कर चुके हैं काम

स्वतंत्र देव सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। 1986 में उन्होंने यूपी के उरई में, डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। स्वतंत्र देव सिंह अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक अखबार में रिपोर्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 1992 में नौकरी छोड़कर उन्होंने संघ के स्वयंसेवक के तौर पर काम करना शुरू किया था। स्वतंत्र देव सिंह की गिनती भाजपा के अनुभवी नेताओं में की जाती है और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है।

मध्य प्रदेश में दिलाईं 29 में से 28 सीटें

मध्य प्रदेश में दिलाईं 29 में से 28 सीटें

हाल ही में संपन्न हुए 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाकर भेजा गया था। स्वतंत्र देव सिंह की लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। उनके बारे में कहा जाता है कि स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं को उनके नाम से याद रखते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने यूपी में भाजपा की जीत में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

पीएम की रैलियों में दी जाती है अहम जिम्मेदारी

पीएम की रैलियों में दी जाती है अहम जिम्मेदारी

महेंद्र नाथ पांडे के केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही स्वतंत्र दिवस सिंह को लेकर कयास लगने लगे थे कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह पार्टी में कुशल रणनीतिकार के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। यूपी के बुंदेलखंड में वो कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इसके अलावा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान यूपी में पीएम मोदी की जितनी भी रैली हुई है, उन्हें सफल बनाने में स्वतंत्र देव का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह पीएम मोदी की रैली होने से एक सप्ताह पहले ही उस स्थान पर डेरा डाल देते हैं, जिससे वह छोटे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा भरते हुए रैली को किसी भी तरह सफल करा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+