राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के समय को स्वरूपानंद महाराज ने बताया अशुभ

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण के तमाम कार्यक्रम तय हो चुके हैं। 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन की तारीख को तय किया गया है। रामलला ट्रस्ट की ओर से 5 अगस्त की तारीख को तय किया गया है और इस भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया है। लेकिन भूमिपूजन की तारीख को लेकर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शंकराचार्य का कहना है कि भूमिपूजन के लिए जो समय तय किया गया है वह अशुभ है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जनता की राय ली जाएगी।

Recommended Video

    Ayodhya Ram Mandir के मुहूर्त पर विवाद, Swaroopanand Saraswati ने बताया अशुभ | वनइंडिया हिंदी
    shankaracharya

    बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे और मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए 40 किलो की विशेष शिला बनवाई गई है। पीएम मोदी के साथ लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस कार्यक्रम के लिए करीब 150 लोगों को निमंत्रण भेजगा।

    रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि 5 अगस्त को पीएम मोदी भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से हो सके, इसके लिए कार्यक्रम में सिर्फ 200 लोग ही शामिल होंगे। जिसमें 150 लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शिलान्यास से पहले पीएम मोदी मंदिर में भगवान राम और हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

    सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट उन सभी लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है, जो राम मंदिर आंदोलन से शुरूआत से ही जुड़े थे। जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार आदि का नाम शामिल है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ शामिल हो सकते हैं। प्रदेश के मुखिया होने के नाते सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में तो मौजूद ही रहेंगे। मामले में ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि पीएम कार्यालय को एक फार्मल इन्वाइट भेजा गया है, लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर पीएम का शेड्यूल नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+