रिया चक्रवर्ती के बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर, आतंकी कसाब का नाम लेते हुए बोलीं- शर्म आनी चाहिए...
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले की जांच अब तीन एजेंसियां सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) कर रहे हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे, जिसे मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया था। इसके बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। रिया चक्रवर्ती इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर रिया चक्रवर्ती के बचाव में उतरी हैं।
Recommended Video

रिया चक्रवर्ती पर मीडिया ट्रायल का आरोप
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने आतंकवादी अजमल कसाब तक का नाम लिया है। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बहुत से लोग उन्हें इस तरह का ट्वीट करने के लिए लताड़ भी रहे हैं। स्वरा ने अपने ट्वीट में रिया चक्रवर्ती पर मीडिया ट्रायल होने का आरोप लगाया है और कहा है कि इतना तो अजमल कसाब के साथ भी नहीं किया गया था।

'हमें खुदपर शर्म आनी चाहिए'
अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'मुझे नहीं लगता कि कसाब को भी मीडिया के इस तरह के विच हंट को झेलना पड़ा होगा जितना कि रिया चक्रवर्ती झेल रही है। भारतीय मीडिया को शर्म आनी चाहिए.. हमें खुदपर शर्म आनी चाहिए एक जहरीला तमाशा देखने वाली जनता होने के लिए, जो ऐसी जहरीली चीजें देख रही है।' स्वरा भास्कर के इस ट्वीट का काफी लोग विरोध कर रहे हैं।

सुशांत के दोस्त ने कहा- सच सामने आ रहा है
सुशांत के करीबी दोस्त और प्रड्यूसर विकास गुप्ता ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है, 'मीडिया ट्रायल का कारण है कि केस की जांच सीबीआई कर रही है और सच सामने आ रहा है। सुशांत की ना केवल हत्या हुई है बल्कि बायपोलर होने की झूठी बात कही गई है और लूटा गया है। तुम जैसे लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए जो गलत की मदद कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और कसाब की तुलना कर रहे हो, ज्यादा हो गया।'

लोग क्या बोल रहे हैं?
वहीं ट्विटर पर भी लोगों ने स्वरा को इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया है। एक यूजर ने कहा, 'तुम्हारी परेशानी क्या है, क्यों जेएनयू के कर्मों की सजा हमें दे रही हो, फालतू ट्वीट्स से, इतना खराब जस्टिफिकेशन कौन देता है भाई, ना कसाब तुम्हारा चाचा था ना रिया चाची, दोषी थी या नहीं वो तो बाद में पता चलेगा, लेकिन वहीं थी और मरने दिया एसएसआर को।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'वाह तुमसे यही उम्मीद थी.. सब सबूत सीबीआई और ईडी ने ही निकाले हैं.. पूरा देश हवा में बात नहीं कर रहा है।' एक यूजर लिखता है, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीबीआई जांच कर रहा है, मेरी दोस्त आप क्या कह रही हो?' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कसाब के मरने पर सबसे ज्यादा दुख तुम जैसे लोगों को हुआ था।'












Click it and Unblock the Notifications