कंगना के बी-ग्रेड एक्टर कहने पर स्वरा का तगड़ा जवाब- बताया क्या है उनके लिए इसका मतलब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। कंगना ने और भी कई इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल स्वरा के लिए कहा था। इस मामले को लेकर तब ट्विटर पर काफी कुछ कहा गया था। अब स्वरा ने एक इंटरव्यू में कंगना की ओर से इस्तेमाल किए गए बी-ग्रेड शब्द को लेकर जवाब दिया है।

मेरे लिए बी का मतलब बेस्ट

मेरे लिए बी का मतलब बेस्ट

वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब स्वरा से कंगना के उन्हें बी-ग्रेड अभिनेत्री कहे जाने की बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इसका बुरा नहीं मानती हैं। स्वरा ने कहा, मेरे लिए बी का मतलब बेस्ट से है। जिसे जो कहना है कहने दीजिए। जब आप इस तरह की बातें करते हैं तो किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाने के बजाय लोगों के सामने अपनी ही सोच को दिखाते हैं कि आप क्या हैं। आप किसी को चापलूस और जूते चाटने वाला कहकर अपनी सोच का स्तर सामने रख देते हो।

क्या कहा था कंगना ने

क्या कहा था कंगना ने

कंगना ने एक इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए फिल्मी परिवारों की ओर उंगली उठाई थी। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि तापसू पन्नू और स्वरा भास्कर जैसी बी-ग्रेड अभिनेत्रियां भी इन्हीं की चापलूसी में लगी रहती हैं। कंगना ने अनुराग कश्यप, करण जौहर, महेश भट्ट समेत कई लोगों को काफी भला बुरा कहा है।

 तापसी ने भी दिया कंगना को जवाब

तापसी ने भी दिया कंगना को जवाब

कंगना के इस इंटरव्यू के बाद तापसी पन्नू ने ट्विटर पर कंगना को बुरी तरह से घेरा था। तापसी पन्नू ने कई ऐसी वीडियो शेयर की थीं, जिनमें कंगना सुशांत के बारे में ज्यादा पता ना होने की बात कह रही हैं तो वहीं नेपोटिज्म पर भी अब के मुकाबले एकदम उलट बात कर रही हैं। तापसी ने कहा कि कंगना किसी की मौत का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। साथ ही स्वरा भास्कर ने कंगना पर तंज करते हुए कहा कि 955 में 'पाथेर पांचाली' के साथ कंगना जी ने पैरेलल सिनेमा चलाया, 2013 में क्वीन फिल्म के साथ फेमिनिजम शुरू किया। पर इस सबसे पहले 1947 में उन्होंने भारत को आजादी दिलवायी थी।

ये भी पढ़िए- रात को एक कमरे में रुके थे सुशांत और सारा अली खान, कंगना ने अब सारा पर लगाए ये आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+