Swara Bhasker ने दिया कांस्टेबल प्रियंका की वीडियो पर रिएक्शन, गोद में बच्चा लिए किया था ट्रैफिक कंट्रोल

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों चंडीगढ़ की ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी प्रियंका की काफी तारीफ हो रही है। अपनी गोद में नवजात बच्चा लिए सड़क पर ट्रैफिक संभाल रही महिला कांस्टेबल का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग काफी प्रभावित हुए हैं। दोहरी जिम्मेदारी संभाल रही महिला कांस्टेबल प्रियंका की प्रशंसा अब बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने वायरल वीडियो को री-ट्वीट कर ट्रैफिक कांस्टेबल प्रियंका के जज्बे को सलाम किया है।

गोद में बच्चा लिए ट्रैफिक संभाला

गोद में बच्चा लिए ट्रैफिक संभाला

अपने ट्वीट और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर चंडीगढ़ की महिला कांस्टेबल प्रियंका से काफी इंप्रेस हुई हैं। गोद में बच्चा लिए ट्रैफिक संभाल रही पुलिसकर्मी का वीडियो देख स्वरा खुद को प्रियंका की तारीफ करने से नहीं रोक सकीं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गगनदीप सिंग नाम के ट्विटर यूजर का वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

स्वरा भास्कर ने की तारीफ

स्वरा भास्कर ने की तारीफ

स्वरा भास्कर ने वीडियो शेयर कर महिला कांस्टेबल प्रियंका की तालियों से तारीफ की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बच्चे के लिए प्यार वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं। आपको बता दें कि स्वरा हाल ही में अपने एक लेटेस्ट पोस्ट को लेकर भी चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने अपनी एक सिंपल फोटो शेयर कर 'परफेक्ट बहू' बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अरेंज्ड मैरिज वाली फोटो! इन्हें खाना बनाना नहीं आता, चाय तुक्के से कभी कभी ठीक टाइप की बन जाती है.. एक कुत्ता है साथ, उसे वो अपना बच्चा समझती है। कभी कभी बागी इंकलाबी ख्याल आते हैं, आंदोलनजीवी और एंटी नेशनल होने का आरोप भी है.. परफेक्ट प्रत्याशी फोर अच्छे घर की बहू!'

विभाग ने शुरू की जांच

विभाग ने शुरू की जांच

आपको बता दें कि कांस्टेबल प्रियंका का वीडियो वायरल होने के साथ-साथ उनपर अब विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच सेंट्रल डिविजन की इंस्पेक्टर गुरजीत कौर कर रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका की ड्यूटी सुबह की शिफ्ट में थी, लेकिन वह अपने शिफ्ट के समय वहां मौजूद नहीं थीं। प्रियंका की जगह वहां दूसरी महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया और बाद में बच्चे के साथ महिला कांस्टेबल प्रियंका ड्यूटी करने पहुंच गईं। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने बच्चे के साथ ड्यूटी करने पर भी आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें: तनु वेड्स मनु के दस साल होने पर वेबसाइट ने नहीं किया टैग तो कंगना भड़कीं, तापसी, स्वरा, आलिया को भी घसीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+