Swara Bhasker BJP पर तंज: 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया, कांग्रेस शासन का दिया हवाला
Swara Bhasker News: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकवादी हमले के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने धर्म पूछकर गोली मारने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कलमा सीखने की बात कही।
निशिकांत दुबे के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कांग्रेस शासन काल का जिक्र कर तीखा कटाक्ष किया है। जिसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, 'अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु।'

आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरुरत पड़े। निशिकांत दुबे की इस पोस्ट को स्वरा भास्कर ने रिपोस्ट करते हुए लिखा, 'बताओ... 67 साल की ज्यादातर कांग्रेस सरकार में यह नहीं करना पड़ा। 2014 की 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया।' स्वरा भास्कर के इस कटाक्ष पर निशिकांत दुबे ने अब पलटवार किया है।
निशिकांत दुबे ने लिखा, 'धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बांट रहे हैं? इसके जवाब में स्वरा भास्कर ने लिखा, 'awww सच सुनकर आप तो नाराज़ हो गए सर! अच्छा ये बता दीजिए कि मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी करने जब गुलमर्ग के khyber resort गए थे आतंकी हमले के कुछ दिन पहले ही.. तो आपकी वीआईपी सिक्योरिटी में कितने लोग थे?'
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि थोड़ी सिक्योरिटी कश्मीर गए पर्यटकों के लिए भी बक्श दी होती तो आतंकियों को ऐसा खुला हाथ ना मिलता.. ये बात तो देश में हर धर्म का नागरिक समझ रहा है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने टूरिस्टों के एक समूह पर गोलियां बरसाई थीं।
इस जघन्य घटना में करीब 28 निर्दोषों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF यानि लश्कर-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। इस दौरान आतंकियों ने टूरिस्टों का धर्म पूछकर उन्हें चुनचुन कर मारा था। इस हमले के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ।
देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुश्साहस किया है। कहा कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को, कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सजा मिलकर रहेगी। उन्होंने कहा कि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications