'प्रज्ञा ठाकुर अब भी कैसे सांसद हैं, वाह री न्यायतंत्र', राहुल गांधी की अयोग्यता पर भड़कीं स्वरा भास्कर

गुजरात की सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को राहुल गांधी को 2019 के मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

Swara Bhasker Rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने पूछा है कि आखिर प्रज्ञा ठाकुर अब भी कैसे सांसद हैं। 2019 के मानहानि मामले में गुजरात सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराया है, जिसके बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द करने पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल के सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। साल 2008 में प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव में हुए बम विस्फोट मामले में आरोपी बनाई गई थी। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

'अच्छे दिन तब आते हैं...जब आतंकवाद के आरोपी...'

'अच्छे दिन तब आते हैं...जब आतंकवाद के आरोपी...'

स्वरा भास्कर ने कहा, ''अच्छे दिन तब आते हैं, जब आतंकवाद के आरोपी को आगजनी और हिंसा भड़काने की पूरी आजादी होती है।'' स्वरा भास्कर ने कहा, ''आज भारत उन देशों में से एक है जहां लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और उसकी व्यवस्था लोकतंत्र को ही नष्ट कर रही है।"

'इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार कैसे हैं...'

'इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार कैसे हैं...'

स्वरा भास्कर ने कहा, ''इनकी लोकसभा की सदस्यता बरकरार है! अच्छे दिनों में आतंक आरोपियों को आगजनी और हिंसा भड़काने की पूरी छूट है। वाह री न्यायतंत्र। सच कहा है..नंग बड़े परमेश्वर से!!!''

स्वरा भास्कर ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''एक वक्त में ऐसी खबरें अंतरराष्ट्रीय अखबारों में रूस, तु्र्की जैसे देशों के बारे में पढ़ने को मिलती थी। आज भारत उन देशों में शामिल है जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और उनकी सरकारी व्यवस्था खुद लोकतंत्र बर्बाद कर रही है।''

सभी विपक्षी पार्टियों ने की निंदा

सभी विपक्षी पार्टियों ने की निंदा

राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई की सभी विपक्षी दलों ने निंदा की है। कांग्रेस इसको लेकर देशव्यापी विरोध शुरू करने की योजना बना रही है। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, के चंद्रशेखर राव, एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन, शरद यादव, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट किया।

दूसरी ओरभाजपा ने कहा कि निलंबन कानून के मुताबिक किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''इतने सालों में सांसद के तौर पर उन्होंने केवल 21 डिबेट में हिस्सा लिया था। वह कभी एक भी प्राइवेट मेंबर बिल लेकर नहीं आए बल्कि अपनी ही सरकार के अध्यादेश को बकवास बताकर उसकी खुलेआम आलोचना की। राहुल गांधी खुद को संसद से ऊपर मानते हैं।''


ये भी पढ़ें- 'मोदी' मतलब भ्रष्टाचार...', कौन हैं BJP नेता खुशबू सुंदर, वायरल हुआ जिनका 5 साल पुराना ट्वीट, हो रही हैं ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+